Begin typing your search above and press return to search.

'ब्लू ड्रम हत्याकांड' की आरोपी मुस्कान: जेल में रख रही नवरात्रि का व्रत; कर रही है सुंदरकांड का पाठ, क्या ये है कोई नहीं चाल?

पति की हत्या में मेरठ जेल में बंद मुस्कान इन दिनों नवरात्र का व्रत रख रही है और सुबह-शाम सुंदरकांड का पाठ कर रही है।

ब्लू ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान: जेल में रख रही नवरात्रि का व्रत; कर रही है सुंदरकांड का पाठ, क्या ये है कोई नहीं चाल?
X
By Ashish Kumar Goswami

मेरठ। मेरठ के बहुचर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड की आरोपी मुस्कान अब भगवान की भक्ति में लगी हुई है। आरोपी मुस्कान जिसने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। वो अब जेल में नवरात्रि का व्रत और सुबह-शाम सुंदरकांड का पाठ कर रही है। बता दें कि, मुस्कान गर्भवती है, ऐसे में उसके इस व्रत वाले नए खेल के पीछे क्या राज है, किसी को नहीं पता।

जेल में खोज रही मन की शांति

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज के मुताबिक, मुस्कान ने पूरे नौ दिनों के लिए नवरात्रि का व्रत रखा है। वह रोज सुबह 9 से 10 बजे और शाम 4 से 5 बजे तक सुंदरकांड का पाठ करती है। शुरुआत में वह केवल सुनती थी, लेकिन अब वह खुद भी पाठ करने लगी है। इस पाठ को सुनने के लिए जेल की दूसरी महिला कैदी भी इकट्ठा होती हैं।

जेल प्रशासन का कहना है कि, इस तरह की धार्मिक गतिविधियों से कैदियों को मानसिक शांति मिलती है और उनके व्यवहार में सुधार हो सकता है। यह उन्हें अपने अपराध बोध से बाहर निकलने और एक बेहतर इंसान बनने में मदद कर सकता है।

आने वाले बच्चे के लिए प्रार्थना

जेल के सूत्रों के अनुसार, मुस्कान अक्सर अपनी साथी महिला कैदियों से अपने होने वाले बच्चे के बारे में बात करती है। वह कहती है कि वह चाहती है कि उसका बच्चा आध्यात्मिक और ज्ञानी बने और उस पर किसी भी अपराध का साया न पड़े। वह जेल के माहौल में भी इस बात पर जोर देती है कि उसका बच्चा एक नई और सही राह चुने।

मुस्कान की इस नई 'धार्मिक' पहचान पर सवाल उठना लाज़मी है। एक ओर पति की हत्या जैसा भयानक अपराध और दूसरी ओर सुंदरकांड का पाठ और व्रत। क्या धार्मिकता का सहारा लेकर कोई अपने पापों को मिटा सकता है? यह सवाल आज भी लोगों के मन में गूंज रहा है। हालांकि, जेल प्रशासन का मानना है कि इन गतिविधियों से कैदियों को सुधारने का एक मौका मिलता है।

Next Story