Begin typing your search above and press return to search.

BJP New President 2025: BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष! जानिए कौन-कौन रेस में सबसे आगे है, संघ-भाजपा में चल रहा है बड़ा मंथन

BJP New President 2025: 21 जुलाई से पहले भाजपा को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष। जानिए शिवराज सिंह चौहान और सुनील बंसल जैसे नाम क्यों हैं रेस में सबसे आगे। संघ-भाजपा में सोशल बैलेंसिंग को लेकर खींचतान जारी।

BJP New President 2025: BJP को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष! जानिए कौन-कौन रेस में सबसे आगे है, संघ-भाजपा में चल रहा है बड़ा मंथन
X
By Ragib Asim

BJP New President 2025: भारतीय जनता पार्टी को जल्द ही नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने वाला है। संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले, यानी 21 जुलाई से पहले, पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव तय माना जा रहा है। उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार, इससे पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

अध्यक्ष पद को लेकर संघ-भाजपा में मंथन जारी

लोकसभा चुनाव में पार्टी को स्पष्ट बहुमत न मिलने के बाद, भाजपा संगठन में OBC और दलित वोट बैंक की नाराजगी को अहम कारण माना जा रहा है। इसी वजह से पार्टी के भीतर ओबीसी चेहरे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा जोरों पर है। लेकिन कुछ रणनीतिकार इस सोच का विरोध कर रहे हैं। वे मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओबीसी वर्ग से आते हैं, और संगठन का नेतृत्व किसी अन्य सामाजिक वर्ग से होना चाहिए ताकि पार्टी की सोशल इंजीनियरिंग संतुलित बनी रहे। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की घोषणा के बाद भाजपा अब इस दबाव से आंशिक रूप से मुक्त हो गई है।

दक्षिण बनाम उत्तर का समीकरण भी है अहम

इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर एक और पेचीदा सवाल है क्षेत्रीय संतुलन। सूत्रों का कहना है कि इस समय पार्टी के संगठन महामंत्री, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा और ओबीसी मोर्चा सभी में दक्षिण भारत से नेता हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद उत्तर या मध्य भारत के किसी नेता को दिया जा सकता है।

अभी कोई नाम फाइनल नहीं

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अभी तक कोई नाम औपचारिक रूप से तय नहीं किया गया है। मीडिया में नामों की अटकलें भले ही चल रही हों, लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तीन नामों का पैनल तक तय नहीं किया है। इतना जरूर तय है कि बिहार विधानसभा चुनाव नए अध्यक्ष के नेतृत्व में ही लड़े जाएंगे।

कौन-कौन हैं रेस में सबसे आगे?

शिवराज सिंह चौहान

  • 4 बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, वर्तमान में कृषि मंत्री
  • 6 बार लोकसभा सांसद
  • OBC वर्ग से आते हैं, RSS से भी मजबूत रिश्ते
  • संगठन में गहरी पकड़ और जनप्रिय चेहरा

सुनील बंसल

  • 2014 लोकसभा और 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के शिल्पकार
  • ओडिशा, बंगाल, तेलंगाना जैसे राज्यों में भी प्रभावशाली रणनीति
  • संघ से बेहद करीबी, वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री
  • संगठन चलाने का बड़ा अनुभव

क्या 2025 में BJP का चेहरा बदलेगा?

अब सबकी निगाहें भाजपा और संघ के उस अंतिम फैसले पर टिकी हैं जिससे तय होगा कि पार्टी का भविष्य किस सामाजिक वर्ग, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और संगठनात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ेगा। शिवराज जैसे अनुभवी चेहरे बनाम बंसल जैसे बैकएंड मास्टरमाइंड चुनाव दिलचस्प है।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story