Begin typing your search above and press return to search.

Umakant Sharma News: भाजपा MLA के बिगड़े बोल, कांग्रेस से टिकट मांगने वाले संभावित प्रत्याशियों को बताया ‘छक्का’

Umakant Sharma News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) होने में कुछ ही समय बाकि है। इससे पहले नेताओं के बोल भी बिगड़ते जार हैं।

Umakant Sharma News: भाजपा MLA के बिगड़े बोल, कांग्रेस से टिकट मांगने वाले संभावित प्रत्याशियों को बताया ‘छक्का’
X
By Ragib Asim

Umakant Sharma News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) होने में कुछ ही समय बाकि है। इससे पहले नेताओं के बोल भी बिगड़ते जार हैं। अब भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा (BJP MLA Umakant Sharma) की जुबान फिसलती जा रही है। वैसे भी अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा अपनी ही सरकार को खड़ा करने में सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा पीछे नहीं हटते हैं। एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस से टिकट मांग रहे छह उम्मीदवारों को भाजपा के विधायक उमाकांत शर्मा ने छक्का कह दिया।

दरअसल, इस दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग उपकरण वितरित किए जा रहे थे। यह कार्यक्रम शासकीय विद्यालय परिसर में आयोजित किया जा रहा था। उक्त कार्यक्रम में भाजपा विधायक उमाकान्त शर्मा अपने भाषणों से कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसी दौरान शर्मा ने कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों को छक्का बोल दिया।

विदिशा के सिरोंज विधानसभा से लगभग 06 संभावित प्रत्याशी टिकट की मांग कर रहे हैं। इनमें गगनेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र उपाध्याय, अशोक त्यागी, रिंकी रघुवंशी, देवीसिंह बघेल और विनय सिंह यादव शामिल हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story