Begin typing your search above and press return to search.

BJP महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने दी जान, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला?

BJP Mahila Morcha VP Maya Saini Dies by Suicide: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और पूर्व सरपंच माया सैनी ने बुधवार को राजस्थान के डाबला थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

BJP महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने दी जान, ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला?
X
By Ragib Asim

BJP Mahila Morcha VP Maya Saini Dies by Suicide: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष और पूर्व सरपंच माया सैनी ने बुधवार को राजस्थान के डाबला थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस अचानक हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

बुधवार को जब घटना सामने आई थी तब महिला की पहचान नहीं हो पाई थी। रेलवे पुलिस ने मृतका की फोटो आसपास के थानों में भेजकर जानकारी जुटाने की कोशिश की।
रेलवे पुलिस के मुताबिक, महिला की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच थी। उन्होंने इलायची रंग का बूटेदार कुर्ता, साधारण सलवार और पिंक रंग की चप्पल पहन रखी थी। कानों में रेडीमेड झुमके और दाहिने हाथ की उंगली में अंगूठी भी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई और शव को नीम का थाना सरकारी अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया।
निजामपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर पहचान में मदद मांगी थी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की पहचान की।
माया सैनी राजनीतिक और सामाजिक जीवन में काफी एक्टिव थीं। वह अपने गांव की पूर्व सरपंच भी रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के तौर पर पार्टी में अहम भूमिका निभा रही थीं। उनकी अचानक मौत से महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में गहरा दुख है।
शुरूआती जांच में सामने आया है कि माया सैनी ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया। उनका परिवार नारनौल में रहता है। उनके पति वहां चाय की दुकान चलाते हैं। माया सैनी के दो बेटे और एक बेटी है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह मामला आत्महत्या का है। हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story