Begin typing your search above and press return to search.

BJP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी को लाडवा से टिकट, देखें पूरी लिस्ट

BJP Candidates List: हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।

BJP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, सीएम सैनी को लाडवा से टिकट, देखें पूरी लिस्ट
X
By Ragib Asim

BJP Candidates List: हरियाणा में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 67 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सीट में बदलाव हुआ है। वे इस बार लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वे करनाल सीट से विधायक हैं। हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे।

इस सूची में भाजपा ने 8 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने पूर्व भारतीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा को भी मेहम सीट से मैदान में उतारा है। पिछले लोकसभा चुनाव में टिकट काटने के बाद पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को रतिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (JJP) से भाजपा में शामिल हुए रामकुमार गौतम को सफीदों, देवेंद्र बबली को टोहाना और अनूप धानक को उकलाना से टिकट मिला है।

हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

विधानसभा सीट- उम्मीदवार

  1. लाडवा- नायब सिंह सैनी
  2. कालका - शक्ति रानी शर्मा
  3. पंचकुला - ज्ञान चंद गुप्ता
  4. अंबाला कैंट- अनिल विज
  5. अंबाला शहर - असीम गोयल
  6. मुलाना (एससी)- संतोष सरवन
  7. सढ़ौरा (एससी) - बलवंत सिंह
  8. जगाधरी - कंवर पाल गुर्जर
  9. यमुनानगर - घनश्याम दास अरोड़ा
  10. रादौर - श्याम सिंह राणा
  11. शाहबाद (एससी) - सुभाष कलसाना
  12. थानेसर - सुभाष सुधा
  13. पेहोवा - सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  14. गुहला (एससी) - कुलवंत बाजीगर
  15. कलायत - कमलेश ढांडा
  16. कैथल - लीला राम गुर्जर
  17. नीलोखेड़ी (एससी) - भगवान दास कबीरपंथी
  18. इंद्री - राम कुमार कश्यप
  19. करनाल - जगमोहन आनंद
  20. घरौंडा - हरविंदर कल्याण
  21. पानीपत ग्रामीण - महिपाल ढांडा
  22. पानीपत शहर - प्रमोद कुमार विज
  23. इसराना (एससी) - कृष्ण लाल पंवार
  24. समालखा - मनमोहन भड़ाना
  25. खरखौदा (एससी) - पवन खरखौदा
  26. सोनीपत - निखिल मदान
  27. गोहाना - डॉ. अरविन्द शर्मा
  28. सफीदों - राम कुमार गौतम
  29. जींद - डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
  30. उचाना कलां - देवेन्द्र अत्री
  31. टोहाना - देवेन्द्र सिंह बबली
  32. फतेहाबाद - डूडा राम बिश्नोई
  33. रतिया (एससी) - सुनीता दुग्गल
  34. कालांवाली (एससी) - राजिंदर देशुजोधा
  35. रानिया - शीशपाल कंबोज
  36. आदमपुर - भव्य बिश्नोई
  37. उकलाना (एससी) - अनूप धानक
  38. नारनौंद - कैप्टन अभिमन्यु
  39. हांसी - श्विनोद भयाना
  40. बरवाला- रणवीस गंगवा
  41. हिसार- डॉ कमल गुप्ता
  42. नलवा- रणधीर पनिहार
  43. लोहारू- जेपी दलाल
  44. बधरा- उमेद पातुवास
  45. दादरी- सुनील सांगवान
  46. भिवानी- घनश्याम सर्राफ
  47. तोशाम- श्रुति चौधरी
  48. बवानी खेड़ा- कपूर वाल्मीकि
  49. मेहम- दीपक हुडा
  50. गढ़ी सांपला-किलोई- मंजू हुडा
  51. कलानौर- रेनू डाबला
  52. बहादुरगढ़- दिनेश कौशिक
  53. बादली- ओमपकाश धनखड़
  54. झज्जर- कप्तान बिरधाना
  55. बेरी- संजय कबलाना
  56. अटेली- कुमारी आरती सिंह रवि
  57. नांगल चौधरी- डॉ अभय सिंह यादव
  58. कोसली- अनिल दहिना
  59. रेवाड़ी- लक्ष्मण सिंह यादव
  60. बादशाहपुर- राव नरबीर सिंह
  61. गुड़गांव- मुकेश शर्मा
  62. सोहना- तेजपाल तंवर
  63. पलवल- गौरव गौतम
  64. पृथला- टेकचंद शर्मा
  65. बल्लभगढ़- मूलचंद्र शर्मा
  66. फरीदाबाद- विपुल गोयल
  67. तिगांव- राजेश नागर


हरियाणा में कब होने हैं चुनाव?

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना होनी है। पहले यहां 1 अक्टूबर को मतदान होना था और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी, लेकिन भाजपा ने छुट्टियों का हवाला देकर तारीख बदलने की मांग की थी। दरअसल, 28-29 सितंबर को शनिवार-रविवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और 3 को अग्रसेन जयंती की छुट्टी है। ऐसे में संभावना थी कि लोग छुट्टियों में बाहर घूमने चले जाएंगे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story