Begin typing your search above and press return to search.

Bill Gates News: गेट्स ने Dolly Chaiwala के साथ शेयर किया वीडियो; बोले- यहां आप हर जगह इनोवेशन खोज सकते हैं

Bill Gates News: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के नागपुर के एक चाय विक्रेता के साथ वीडियो साझा किया और भारत की प्रशंसा की।

Bill Gates News: गेट्स ने Dolly Chaiwala के साथ शेयर किया वीडियो; बोले- यहां आप हर जगह इनोवेशन खोज सकते हैं
X
By Ragib Asim

Bill Gates News: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के नागपुर के एक चाय विक्रेता के साथ वीडियो साझा किया और भारत की प्रशंसा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर लिखा, 'भारत में आप हर जगह नवीनता पाएंगे। यहां तक कि एक साधारण चाय को तैयार करने में भी।' चाय विक्रेता नागपुर में 'डॉली चायवाला' के नाम से मशहूर है। गेट्स के वीडियो साझा करने के बाद यह काफी वायरल हो गई।

भारत दौरे पर आए हैं बिल गेट्स

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, अमेरिकी अरबपति बिजनसमैन गेट्स ने यह वीडियो कब फिल्माया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, वह भारत दौरे पर आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि गेट्स एक चाय मांगते हैं और विक्रेता अपनी अनोखी शैली का उपयोग करते हुए चाय बनाता है। डॉली चायवाला की दुकान सदर इलाके में पुराने VCA स्टेडियम के पास है। चाय विक्रेता सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story