Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Tanishq Loot: तनिष्क लूट का मास्टरमाइंड गैंगस्टर चुनमुन झा ढेर! पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत, जानिए पूरी कहानी

Bihar Tanishq Loot: बिहार के अररिया में STF और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात 2 बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान STF ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया है। कुख्यात के सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोलियां लगी थी।

Bihar Tanishq Loot: तनिष्क लूट का मास्टरमाइंड गैंगस्टर चुनमुन झा ढेर! पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत, जानिए पूरी कहानी
X
By Ragib Asim

Bihar Tanishq Loot: बिहार के अररिया में STF और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात 2 बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान STF ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को ढेर कर दिया है। कुख्यात के सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोलियां लगी थी। घायल कुख्यात को पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश भाग निकला। एनकाउंटर में 5 जवान घायल हुए हैं। चुनमुन झा पूर्णिया और आरा के तनिष्क शोरूम में हुई लूटकांड मास्टरमाइंड था। मौके पर एसपी अंजनी कुमार समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए।

जिसमें एसटीएफ के ड्राइवर समेत 4 जवान हैं। दो स्थानीय लोगों को भी चोट आई है। मुठभेड़ नरपतगंज थाना इलाके के थलहा नहर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि पटना एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने थलहा नहर के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी हुई।

मुठभेड़ में 5 जवान घायल

मुठभेड़ में नरपतगंज थानेदार कुमार विकास और STF के जवान मो. मुश्ताक, ड्राइवर नागेश (STF), जेसी शहाबुद्दीन (STF) और जेसी दीपक शाह (STF) घायल हुए हैं। स्थानीय दो लोगों को भी चोट आई है। बता दें कि आरा में 11 मार्च को तनिष्क शोरूम में लूट हुई थी। 6 अपराधियों ने करीब 10 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर लूट लिए थे। पुलिस ने एक घंटे बाद ही एनकाउंटर में शामिल दो लुटेरों को पकड़ लिया। पुलिस को उनके पास से दो झोले में जो गहने गहने बरामद हुए उनकी कीमत 1.85 करोड़ रुपए है। उसमें ट्रे के साथ गहने थे। बाद में पुलिस ने एक और अपराधी को गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को लूटकांड के 2 लाइनर को भी पुलिस ने पकड़ा था। लूट में इस्तेमाल एक कार भी जब्त की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपराधी चुनचुन झा उर्फ राकेश झा अररिया जिले के पलासी थाना के ही मजलिसपुर का रहने वाला था। इसके पिता का नाम विनोद झा है। इस पर साल 2020 में पलासी थाना के तहत शराब बरामदगी का मामला दर्ज था। पलासी थाना में ही साल 2020 में चोरी का सामान इसके यहां से बरामद किया गया था। साल 2021 में अपहरण के बाद हत्या का एक मामला इस पर दर्ज था। इसी तरह साल 2023 में फारबिसगंज में सोना दुकान लूट की योजना बनाते समय हथियार के साथ या गिरफ्तार हुआ था।

वहीं, पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शॉप से 3.75 करोड़ की ज्वेलरी लूट कांड में भी वांटेड था। इसके बाद साल 2025 में भोजपुरी में तनिष्क ज्वैलरी शॉप से 10.9 करोड़ रुपये के ज्वेलरी लूट कांड में भी वांटेड था। वहीं, अररिया के पलासी थाना में ही एक अन्य मामले में गोली मारकर जानलेवा हमला करने के आरोप में भी वांटेड था।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, Channel One, NewsTrack, Special Coverage, Jan Shakti, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story