Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Flood News Today: नेपाल में बारिश से बिहार में कोहराम, 24 घंटे में 7 तटबंध टूटे, 12 जिलों में बाढ़, लाखों की आबादी प्रभावित

Bihar Flood News Today: नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार पर गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 7 तटबंध टूट चुके हैं, जिससे 12 जिलों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

Bihar Flood News Today:  नेपाल में बारिश से बिहार में कोहराम, 24 घंटे में 7 तटबंध टूटे, 12 जिलों में बाढ़, लाखों की आबादी प्रभावित
X
By Ragib Asim

Bihar Flood News Today: नेपाल में हो रही भारी बारिश का असर बिहार पर गहराता जा रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के 7 तटबंध टूट चुके हैं, जिससे 12 जिलों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है। नेपाल द्वारा छोड़े गए पानी के कारण बिहार के मैदानी इलाकों में हालात खराब हो गए हैं। अब तक 50 से अधिक संपर्क मार्ग बर्बाद हो चुके हैं, जिससे आवाजाही ठप हो गई है।

रविवार देर रात करीब 12:45 बजे दरभंगा जिले के किरतपुर प्रखंड में सहरसा क्षेत्र के पास कोसी नदी का बांध टूट गया। इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है और 2 लाख से अधिक आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

5 तटबंध और टूटे, स्कूल बंद

सीतामढ़ी और शिवहर जिले में बागमती नदी के 5 तटबंध टूट गए हैं। इसके साथ ही, बगहा में चंपारण तटबंध के टूटने से पश्चिमी चंपारण के सभी स्कूलों को 2 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है।

सुपौल और चंपारण में सबसे अधिक प्रभाव

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित इलाके पश्चिमी चंपारण और सुपौल हैं। अररिया में रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। पश्चिमी चंपारण के 100 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है, लेकिन अभी भी 900 से अधिक लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। बाढ़ राहत के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 11 टीमें काम कर रही हैं, जबकि 8 और टीमों को तैयार रखा गया है।

नेपाल में 54 साल का रिकॉर्ड टूटा

नेपाल में 24 घंटों में हुई 323 मिलीमीटर बारिश ने 54 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस भयानक बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ ने 112 लोगों की जान ले ली है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story