Begin typing your search above and press return to search.

Bihar Board 12th result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट, टाइम, वेबसाइट पर ताजा अपडेट

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जल्द आने वाला है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अगर सूत्रों की माने तो बिहार बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार 27 मार्च को आ सकता है।

Bihar Board 12th result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट, टाइम, वेबसाइट पर ताजा अपडेट
X
By Ragib Asim

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड का रिजल्ट जल्द आने वाला है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। अगर सूत्रों की माने तो बिहार बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार 27 मार्च को आ सकता है। छात्रों को बता दें कि पिछले साल 2024 में बिहार बोर्ड का रिजल्ट 23 मार्च को जारी कर दिया गया था। हालांकि, इस साल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) पटना की तरफ से 12वीर बोर्ड रिजल्ट जारी किये जाने को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। बिहार बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल छात्रों को BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebinter.org और results.biharboardonline.com पर रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार में कितने छात्रों ने दिया बोर्ड एग्जाम?

साल 2025 में बिहार के 1677 केंद्रों और स्कूलों में बोर्ड एग्जाम आयोजित किये गए। बिहार में कुल 12,92,313 छात्रों ने एग्जार दिये। इनमें से 6,41,847 लड़कियां और 6,50,466 लड़कों ने एग्जाम ने बीएसईबी इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के लिए पंजीकरण कराया है। यानी बिहार के करीब 13 लाख छात्रों ने बिहार बोर्ड के एग्जाम दिये हैं।

कैसे देख सकते हैं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं के करीब 13 लाख छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। जब रिजल्ट जारी होता है तो लाखो की संख्या में छात्र अपना रिजल्ट चेक करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट SMS या डिजिलॉकर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं।

यहां लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं रिजल्ट

बीएसईबी इंटर कक्षा 12 परिणाम 2025 – चेक करने का तरीका

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल पर मैसेज ऑप्शन पर जाएं।
  • स्टेप 2: अब एक नया मैसेज बनाएं और फिर BIHAR12 रोल नंबर (अपना रोल नंबर) टाइप करें।
  • स्टेप 3: अब इस मैसेज को 56263 पर भेजें।
  • स्टेप 4: छात्रों को तुरंत अपने मोबाइल नंबर पर बिहार बोर्ड इंटर 12वीं का रिजल्ट मिल जाएगा। होगा
  • स्टेप 5: अपना रिजल्ट देखें और इसका स्क्रीनशॉट लेकर रख लें।

डिजिलॉकर के जरिये भी देख सकते हैं रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले digilocker.gov.in आधिकारिक डिजिलॉकर वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2: अपने मौजूदा क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें। अगर आपने अकाउंट नहीं बनाया है तो पहले अकाउंट बनाना होगा। उसके बाद नए अकाउंट के साथ साइन इन करें।
  • स्टेप 3: BSEB इंटर परिणाम अनुभाग पर जाएं, जो आमतौर पर एजुकेशन या रिजल्ट के टैब में मिल जाएगा।
  • स्टेप 4: निर्देशानुसार अपना BSEB इंटर कक्षा 12वीं रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • स्टेप 5: एक बार जब आप जानकारी भर देंगे तो आपको अपने BSEB इंटर कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखना आसान हो जाएगा।

कितने न्यूनतम मार्क्स चाहिए?

बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर एक सब्जेक्ट में 33 अंक आने जरूरी है। साथ ही ओवरऑल नंबर 40 फीसदी तक आने चाहिये। छात्रों को उनके कुल अंक के आधार पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय केटेगरी दी जाती है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story