Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस OTT 3 में अरमान मलिक और कृतिका के विवादित वीडियो पर हंगामा, Jio Cinema ने दर्ज कराई शिकायत

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एक एपिसोड में कथित अश्लीलता फैलाने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑनलाइन एक लीक क्लिप वायरल हो रही थी जिसमें शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका को अंतरंग पलों में दिखाया गया था।

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस OTT 3 में अरमान मलिक और कृतिका के विवादित वीडियो पर हंगामा, Jio Cinema ने दर्ज कराई शिकायत
X
By Ragib Asim

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के एक एपिसोड में कथित अश्लीलता फैलाने के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऑनलाइन एक लीक क्लिप वायरल हो रही थी जिसमें शो के मौजूदा कंटेस्टेंट्स अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका को अंतरंग पलों में दिखाया गया था। हालांकि, Jio Cinema ने आधिकारिक तौर पर इन दावों का खंडन करते हुए कहा है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है और इसे फर्जी करार दिया है।

जियो सिनेमा ने दर्ज कराई शिकायत

Jio Cinema ने शो पर लग रहे आरोपों को निराधार बताते हुए बुधवार (24 जुलाई) को मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। जियो सिनेमा के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि वे अपनी स्ट्रीमिंग कंटेंट की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखते हैं और इसके लिए सख्त प्रोग्रामिंग स्टैंडर्ड और गाइडलाइंस का पालन करते हैं।

वीडियो को बताया गया फर्जी

जियो सिनेमा ने कहा कि बिग बॉस ओटीटी में इस तरह का कोई कंटेंट नहीं है। वायरल हो रही अश्लील कंटेंट वाली वीडियो क्लिप में कांट-छांट की गई है, जो पूरी तरह से फर्जी है। कंपनी ने यह भी कहा कि वे जियो सिनेमा की अखंडता और दर्शकों के भरोसे की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विवाद का कारण

कुछ दिनों पहले एक वीडियो आया था जिसमें पति-पत्नी अरमान मलिक और कृतिका मलिक को अंतरंग पल बिताते हुए दिखाया गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां तक ​​कि शिवसेना के एक नेता ने अरमान मलिक को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

जियो सिनेमा का बयान

जियो सिनेमा के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाने वाली किसी भी कंटेंट की गुणवत्ता और उपयुक्तता सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोग्रामिंग मानकों और दिशानिर्देशों का पालन किया जाता है। बिग बॉस ओटीटी में ऐसी कोई कंटेंट नहीं थी। वीडियो क्लिप में अश्लीलता शामिल करने के लिए छेड़छाड़ की गई है और यह नकली है।" जियो सिनेमा ने साइबर क्राइम यूनिट से मामले की जांच करने और डॉक्टर्ड क्लिप के पीछे के व्यक्ति की पहचान करने में मदद करने का अनुरोध किया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story