Bhavesh Bhandari News Hindi: अरबपति बना संन्यासी, दान कर दी 200 करोड़ रुपये की संपत्ति, जानिए पूरा मामला
Bhavesh Bhandari News Hindi: आपने मोह-माया को छोड़ने के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन ऐसे कम लोग होंगे जिन्होंने इसे वास्तविकता में बदला हो। गुजरात के एक अरबपति व्यापारी ने ऐसे ही किस्सों को सच में बदल दिया है।

Bhavesh Bhandari News Hindi: आपने मोह-माया को छोड़ने के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन ऐसे कम लोग होंगे जिन्होंने इसे वास्तविकता में बदला हो। गुजरात के एक अरबपति व्यापारी ने ऐसे ही किस्सों को सच में बदल दिया है। वह अपनी पूरी संपत्ति को दान करने और संन्यास लेने का फैसला किया है।
यह कहानी गुजरात के हिम्मतनगर के अरबपति व्यापारी भावेश भंडारी की है, जिनकी कहानी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। भावेश भंडारी की कहानी कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दी गई है। उन्होंने और उनकी पत्नी ने जैन धर्म में दीक्षा लेने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि वे भौतिक संसार से दूर हो जाएंगे।
दो साल पहले बच्चों ने लिया संन्यास
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने संन्यास लेने से पहले अपनी कमाई की संपत्तियों को भी दान कर दिया है। उनके दोनों बच्चे दो साल पहले ही संन्यास ले लिया था। अब माता-पिता भी संन्यास लेने का निर्णय लिया है।
अहमदाबाद में चल रहा था यह काम
भावेश भंडारी का जन्म गुजरात के हिम्मतनगर में हुआ था। उन्होंने कई व्यवसाय चलाए, जैसे कि कंस्ट्रक्शन और अभी भी उनका बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का अच्छा काम चल रहा है। हालांकि, उन्होंने सारे काम-धंधे को छोड़कर संन्यास लेने का निर्णय लिया है।
हिम्मतनगर में निकली शोभायात्रा
दीक्षा के मौके पर एक शोभा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्हें आधिकारिक तौर पर 22 अप्रैल को दीक्षा दी जाएगी। इस दिन 35 लोगों को दीक्षा मिलेगी, जिसमें भावेश भंडारी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
