Begin typing your search above and press return to search.

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला, वीडियो आया सामने, कांग्रेस ने की निंदा

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के काफिले में शामिल वाहनों पर शुक्रवार हमला हुआ. जिस हमले का वीडियो सामने आया है. जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं.

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर हमला, वीडियो आया सामने, कांग्रेस ने की निंदा
X
By Ragib Asim

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के काफिले में शामिल वाहनों पर शुक्रवार हमला हुआ. जिस हमले का वीडियो सामने आया है. जिस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं. कांग्रेस का आरोप है कि असम के लखीमपुर से जन भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजर रही थी. उसी समय काफिले की गाड़ियों पर हमला होने के साथ ही पोस्टर-बैनर फाड़े और गाड़ियों में तोड़फोड़ की.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने एक्स पर पोस्ट कर हमले की निंदा की है. खड़े ने लिखा,“हम असम के लखीमपुर में बीजेपी के गुंडों द्वारा भारत जोडो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़ने की कड़ी निंदा करते हैं.” उन्होंने कहा, “पिछले 10 वर्षों में, बीजेपी ने देश के लोगों को संविधान द्वारा मिले हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है. यह भी पढ़े: Bharat Jodo Nyay Yatra: यात्रा को लेकर असम की तरह इतनी दिक्कतें कहीं नहीं हुईं : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश

वहीं आगे खरगे ने लिखा. यह उनकी आवाज को दबाना चाहती है. कांग्रेस पार्टी असम में बीजेपी सरकार द्वारा अपनाए गए हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है, जो इसके लिए जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी इन बीजेपी के चमचों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story