Begin typing your search above and press return to search.

Bharat Bandh 2026: आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, बैंक-ट्रांसपोर्ट पर असर; जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Bharat Bandh Today 12 February 2026: आज यानी 12 फरवरी को 14 बड़े ट्रेड यूनियनों ने पूरे देश में 'भारत बंद' का ऐलान किया है। इस देशव्यापी स्ट्राइक में ट्रे़ड यूनियनों को सरकारी कर्मचारी, बैंकिंग यूनियन, शिक्षक, कृषि और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों का भी साथ मिला हुआ है।

Bharat Bandh 2026: आज देशभर में ट्रेड यूनियनों की हड़ताल, बैंक-ट्रांसपोर्ट पर असर; जानें क्या खुला और क्या रहेगा बंद
X
By Ragib Asim

Bharat Bandh 12 February: आज यानी 12 फरवरी को 14 बड़े ट्रेड यूनियनों ने पूरे देश में 'भारत बंद' का ऐलान किया है। इस देशव्यापी स्ट्राइक में ट्रे़ड यूनियनों को सरकारी कर्मचारी, बैंकिंग यूनियन, शिक्षक, कृषि और पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों का भी साथ मिला हुआ है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आज भारत बंद में क्या आज बैंक बंद रहेंगे? क्या स्कूलों में छुट्टी रहेगी? और क्या सरकारी दफ्तर, ट्रेन और बस सेवाएं प्रभावित होंगी?

ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC) की महासचिव अमरजीत कौर ने मीडिया से कहा कि 12 फरवरी को बुलाई गई इस हड़ताल में कम से कम 30 करोड़ श्रमिक भाग लेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और यूको बैंक ने भी जानकारी दी है कि 12 फरवरी 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल निर्धारित की गई है। बैंकों ने ग्राहकों को आगाह किया है कि बैंकिंग सेवाएं सीमित रूप से प्रभावित हो सकती हैं।

आज भारत बंद है: जानें क्या-क्या रहेगा बंद?

बैंक: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का कामकाज प्रभावित हो सकता है क्योंकि बैंक कर्मचारी यूनियनों ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) जैसे प्रमुख संगठनों ने भी अपने सदस्यों से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: जिन जगहों पर प्रदर्शन या सड़क जाम होंगे, वहां बस सेवाएं और स्थानीय परिवहन बाधित हो सकते हैं। केरल में केएसआरटीसी और निजी बस सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है।

स्कूल और कॉलेज: कुछ संस्थान खासकर कर्नाटक, केरल, पश्चिम बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों में स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार क्लासेज को आज सस्पेंड किया जा सकता है।

कुछ राज्यों में बंद के कारण स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रह सकते हैं या सीमित क्षमता के साथ काम कर सकते हैं।

आज भारत बंद है: क्या-क्या खुला?

  • हड़ताल के बावजूद देश के अधिकांश हिस्सों में आवश्यक सेवाएं सामान्य रूप से चलने की उम्मीद है।
  • अस्पताल, आपातकालीन सेवाएं और एम्बुलेंस बिना किसी बाधा के संचालित होने की संभावना है।
  • हवाई अड्डे और रेलवे निर्धारित समय के अनुसार चलने की संभावना है। हालांकि मामूली देरी हो सकती है।
  • बिजली, पानी की आपूर्ति और फायर सर्विसेज भी चालू रहने की उम्मीद है।
  • निजी कार्यालय और ऑनलाइन सेवाएं भी संचालित हो सकती हैं।

नागरिकों को यात्रा करने या बैंक और सरकारी कार्यालयों में जाने से पहले स्थानीय घोषणाओं की जांच करने की सलाह दी जाती है। कुछ शहरों में खासकर जहां प्रदर्शन की योजना है, परिवहन बाधित हो सकता है और सड़क जाम की स्थिति बन सकती है।

हड़ताल में क्यों शामिल हुए बैंक?

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया समेत बड़े बैंक यूनियनों ने अपने मेंबर्स से हड़ताल में हिस्सा लेने की अपील की है। हड़ताल का उद्देश्य नवंबर में सरकार द्वारा नोटिफाई किए गए चार नए लेबर कोड का विरोध करना है। इसके अलावा पांच-दिन का वर्क वीक जैसी लंबे समय से चली आ रही मांगें भी उठाई गई हैं।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बीएसई फाइलिंग में दी जानकारी

एसबीआई ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘हमें इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) ने बताया है कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (AIBEA), बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) ने एक नोटिस दिया है, जिसमें उन्होंने गुरुवार, 12 फरवरी 2026 को देश भर में बैंक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इस बारे में हम आपको बताते हैं कि हड़ताल के दिन बैंक ने अपनी ब्रांच और ऑफिस में नॉर्मल कामकाज पक्का करने के लिए जरूरी इंतजाम किए हैं, लेकिन बैंक में काम पर थोड़ा असर पड़ सकता है।’

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story