Begin typing your search above and press return to search.

Bharat Bandh News: राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का किया एलान, किसानों से की ये अपील

Bharat Bandh News: संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की दूसरी पारी शुरू करने जा रही है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है।

Bharat Bandh News: राकेश टिकैत ने 16 फरवरी को भारत बंद का किया एलान, किसानों से की ये अपील
X
By Ragib Asim

Bharat Bandh News: संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन की दूसरी पारी शुरू करने जा रही है। इसी के चलते संयुक्त किसान मोर्चा ने 16 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के द्वारा इसकी जानकारी दी गई।

उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा जुड़े कई संगठनों ने मिलकर 16 फरवरी को भारत बंद के लिए बुलाया है। इस एक दिन किसान भी अपने खेतों में न जाएं। पहले भी हम लोग अमावस पर खेत में काम नहीं करते थे।

राकेश टिकैत ने कहा कि 16 फरवरी किसानों के लिए अमावस के समान है। उस दिन किसान खेतों में काम न करें। इस दिन कृषि हड़ताल करें, जिससे देश में बड़ा संदेश जाएगा। दुकानदारों और किसानों से अपील है कि वह खरीदारी न करें और किसानों और मजदूरों के समर्थन में दुकान बंद रखें।

इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य, पुरानी पेंशन, बेरोजगारी, अग्निवीर प्रमुख मुद्दे हैं। ट्रांसपोर्टर से भी सहयोग करने की अपील की है। बता दें कि 2020-21 में किसानों ने बड़े स्तर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story