बड़ी खबर: बेतिया में विजिलेंस की बड़ी करवाई, शिक्षा विभाग के इंजीनियर के घर मिला नोटों का ढेर, गिनती के लिए लानी पड़ी मशीन
Bettiah Engineer Bribe Case: बेतिया में विजिलेंस की बड़ी रेड! शिक्षा विभाग के इंजीनियर के घर से 47 लाख कैश बरामद, नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मशीन।

Bettiah Engineer Bribe Case: बिहार के बेतिया से करप्शन की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। शिक्षा विभाग के एक असिस्टेंट इंजीनियर रौशन कुमार के घर जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीम ने रेड मारी तो जो नजारा दिखा वह किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
कहने को तो जनाब सिर्फ एक सरकारी इंजीनियर हैं लेकिन घर के अंदर नोटों का इतना बड़ा अंबार मिला कि पुलिस को कैश गिनने वाली मशीन (Cash Counting Machine) मंगवानी पड़ गई। जमीन से लेकर बिस्तर तक बस नोट ही नोट बिखरे थे जिसे देखकर रेड मारने गए अफसर भी पूरी तरह हैरान रह गए।
दरअसल विजिलेंस टीम को सिर्फ 5 लाख रुपये की घूसखोरी की टिप मिली थी। इसी आधार पर डीएसपी सुधीर कुमार के नेतृत्व में एक ट्रैप बिछाया गया और इंजीनियर साहब को रंगे हाथों धर दबोच लिया।
जब टीम ने घर की तलाशी लेनी शुरू की तो असली खेल सामने आया। अलमारी और बक्सों से 42 लाख रुपये का एक्स्ट्रा कैश बरामद हुआ। यानी 5 लाख की घूस और 42 लाख का खजाना मिलाकर कुल 47 लाख रुपये मिले।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि करीब 70 हजार रुपये की सैलरी पाने वाले एक असिस्टेंट इंजीनियर के पास इतना कैश कहां से आया? अब विजिलेंस की टीम इस काली कमाई के सोर्स को खंगाल रही है और ऐसा माना जा रहा है कि इस पूछताछ में कई और बड़े सफेदपोश चेहरों से नकाब उठ सकता है।
