Begin typing your search above and press return to search.

PM Matru Vandana Yojana: बेटी के जन्म पर मिलेंगे ₹6000! 15 अगस्त से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन, सरकार दे रही है पैसा, जानिए कैसे करें आवेदन।

PM Matru Vandana Yojana online Apply: देश की माताओं और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप गर्भवती हैं या हाल ही में मां बनी हैं, तो सरकार अब आपको ₹6000 तक की आर्थिक सहायता दे रही है।

PM Matru Vandana Yojana: बेटी के जन्म पर मिलेंगे ₹6000! 15 अगस्त से पहले कराएं रजिस्ट्रेशन, सरकार दे रही है पैसा, जानिए कैसे करें आवेदन।
X
By Ragib Asim

PM Matru Vandana Yojana online Apply: देश की माताओं और बेटियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप गर्भवती हैं या हाल ही में मां बनी हैं, तो सरकार अब आपको 6000 तक की आर्थिक सहायता दे रही है। यह मदद प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PM Matru Vandana Yojna - PMMVY) के तहत दी जा रही है। सरकार का उद्देश्य है कि हर गर्भवती महिला को समय पर पोषण और इलाज मिले ताकि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहें। इस योजना के तहत 15 अगस्त 2025 तक दिल्ली समेत देशभर में स्पेशल रजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाया जा रहा है।

घर-घर जाकर किया जा रहा रजिस्ट्रेशन

केंद्र सरकार ने इस योजना को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं तक पहुंचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। 15 अगस्त 2025 तक चलने वाले इस अभियान के तहत आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं। उन्हें योजना की जानकारी दी जा रही है और जिनके पास जरूरी दस्तावेज़ हैं, उनका वहीं तुरंत रजिस्ट्रेशन भी किया जा रहा है।

क्या है प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना?

PMMVY के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को दो किश्तों में ₹5000 की मदद दी जाती है। पहली किश्त ₹3000 की तब मिलती है जब महिला प्रेग्नेंसी का रजिस्ट्रेशन कराती है। दूसरी किश्त ₹2000 की तब दी जाती है जब बच्चे के जन्म का रजिस्ट्रेशन होता है।

दूसरी बार बेटी होने पर मिलते हैं ₹6000

योजना का दायरा केवल पहली प्रेग्नेंसी तक सीमित नहीं है। अगर कोई महिला दूसरी बार बेटी को जन्म देती है, तो उसे भी इस योजना के तहत ₹6000 की अतिरिक्त सहायता मिलती है। यह प्रावधान खासतौर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को समर्थन देने के उद्देश्य से जोड़ा गया है।

कौन महिलाएं ले सकती हैं इस योजना का लाभ?

  • महिला की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए।
  • परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • महिला के पास मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम किसान लाभ, ई-श्रम कार्ड, बीपीएल कार्ड या दिव्यांग प्रमाण पत्र होना चाहिए।

इन शर्तों को पूरा करने वाली कोई भी महिला योजना का लाभ ले सकती है। सरकार चाहती है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की गर्भवती महिलाएं स्वस्थ रहें और बच्चों को समय पर पोषण व टीकाकरण मिले।

अब तक 4 करोड़ महिलाओं को मिला लाभ

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2025 तक 4.05 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ मिला है। सरकार ने ₹19,028 करोड़ से अधिक की राशि DBT (Direct Bank Transfer) के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों या डाकघर खातों में भेजी है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

रजिस्ट्रेशन के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करना होगा।

  • जरूरी दस्तावेज जैसे:
  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • प्रेगनेंसी रजिस्ट्रेशन स्लिप
  • आय प्रमाण पत्र
  • मनरेगा/ई-श्रम/PM-Kisan कार्ड

एक बार प्रक्रिया पूरी होने पर महिलाओं को राशि सीधे उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है।

Ragib Asim

रागिब असीम – समाचार संपादक, NPG News रागिब असीम एक ऐसे पत्रकार हैं जिनके लिए खबर सिर्फ़ सूचना नहीं, ज़िम्मेदारी है। 2013 से वे सक्रिय पत्रकारिता में हैं और आज NPG News में समाचार संपादक (News Editor) के रूप में डिजिटल न्यूज़रूम और SEO-आधारित पत्रकारिता का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान अख़बार से की, जहाँ उन्होंने ज़मीन से जुड़ी रिपोर्टिंग के मायने समझे। राजनीति, समाज, अपराध और भूराजनीति (Geopolitics) जैसे विषयों पर उनकी पकड़ गहरी है। रागिब ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की है।

Read MoreRead Less

Next Story