Bengaluru Road Accident: बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा, एयरपोर्ट रोड पर आपस में टकराईं 8 कारें
Bengaluru Road Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हवाई अड्डा मार्ग पर धुंध की वजह से 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Bengaluru Road Accident: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हवाई अड्डा मार्ग पर धुंध की वजह से 8 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हालांकि, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसा सोमवार शाम बेंगलुरू हवाई अड्डा मार्ग पर देवनहल्ली के पास चिककजला फ्लाईओवर पर हुआ। हादसे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें 8 गाड़ियां आपस में टकराई नजर आ रही हैं। वीडियो देखकर लग रहा है कि आसपास काफी धुंध है।
पुलिस ने फ्लाईओवर से वाहनों को हटाकर जाम को खुलवा दिया है। कारों की टक्कर कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टयता हादसे का कारण धुंध लग रहाी है, जिससे गाड़ियां आपस में टकराती चली गईं। पुलिस ने बताया कि कार चालकों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। वीडियो में देखकर लग रहा है कि टक्कर भीषण नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर में एक के बाद एक 8 गाड़ियों की टक्कर हुई है। टक्कर में कुछ कार सवार जख्मी भी हुए हैं। हादसे के बाद सड़क पर ट्रेफिक जाम लगने के बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों को सड़क सेस हटाकार ट्रैफिक को सुचारू किया। उसके बाद वहां से आने जाने वाली गाड़ियों का आना-जाना हुआ।
