Begin typing your search above and press return to search.

दर्दनाक हादसा: मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पूल में गिरा बच्चा, डूबने से मौत? जांच में जुटी पुलिस

मां का मैटरनिटी शूट चल रहा था. वहीं पास में उनका तीन साल का बच्चा खेल रहा था. गलती से बच्चा स्वमिंग पूल में गिर गया. बच्चे के गिरने की जानकारी माता-पिता को नहीं लग पाई और वो डूबकर मर गया.

दर्दनाक हादसा: मैटरनिटी फोटोशूट के दौरान पूल में गिरा बच्चा, डूबने से मौत? जांच में जुटी पुलिस
X
By Meenu Tiwari

Bengaluru Maternity Photoshoot Tragedy: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक दंपत्ति दूसरे बच्चे के आने की ख़ुशी को सेलिब्रेट करने के चक्कर में लापरवाही से पहले बच्चे को खो बैठे. दरअसल मामला ऐसा है की उस बच्चे की मां का मैटरनिटी शूट चल रहा था. वहीं पास में वह तीन साल का बच्चा खेल रहा था. गलती से बच्चा स्वमिंग पूल में गिर गया. बच्चे के गिरने की जानकारी दंपत्ति को नहीं लग पाई और बच्चा डूबकर मर गया.


कब और कहाँ हुई घटना

बेंगलुरु पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु के नॉर्थ तालुक इलाके में ये घटना हुई है. मृतक बच्चे की पहचान लक्षमीर (3) के रूप में हुई है. बच्चे के माता-पिता चरण और स्वाति पास में ही फोटो शूट करवा रहे थे. स्वाति आठ महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो अपने दूसरे बच्चे के आने से पहलो फोटो शूट करवा रहे थे.

कैसे हुई यह घटना

माँ स्वाति का फोटो शूट चल रहा था. पहला बच्चा लक्षमीर पास में ही खेल रहा था. तभी खेलने के दौरान वो फिसलकर स्विमिंग पूल में गिर गया. इस दौरान बच्चे के माता-पिता को इससे बेखर रहे और बच्चे को बचा नहीं पाए. बच्चे को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नेलामंगला सरकारी अस्पताल में बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया. इस मामले में मदनाखानहल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है. पुलिस इस घटना की जांच शुरू कर चुकी है. पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे ये घटना हुई. पुलिस ये भी पता करने में जुटी है कि फोटोशूट के दौरान कोई लापरवाही तो नहीं हुई है.


सबक बनी यह घटना

आज के दौर में सोशल मीडिया और रील्स के ज़माने में हर चीजों का प्रदर्शन की होड़ मची हुई है. प्री वेडिंग फोटोशूट से चला यह कारवां अब मैटरनिटी शूट यहाँ तक डाइवोर्स शूट तक चल पड़ा है. ऐसे में अब हमारी जिम्मेदारी यह बनती है की शौक तो जरूर पूरे करें पर सेफ्टी के साथ. अगर आपके साथ शूट के दौरान बच्चे जा रहे हैं तो फोटोशूट में ही व्यस्त न रहें, उनका भी ख्याल रखे. अगर आप गर्भवती है तो सबसे अलग हट के एंगल देखने के चक्कर में खुद के सुरक्षा यहाँ तक जान जोखिम में ना डाले. याने की शौक पुरे करें पर सुरक्षित रहकर.



Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story