Begin typing your search above and press return to search.

IT इंजीनियर कपल ने किया सुसाइड! पति ने लगाई फांसी, कुछ ही मिनटों बाद पत्नी ने 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Bengaluru Couple Suicide: कर्नाटक के बेंगलुरु से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोथानूर इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की मौत हो गयी. आईटी इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो पत्नी ने बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.

Bengaluru Couple Suicide
X

इमेज- इंटरनेट 

By Neha Yadav

Bengaluru Couple Suicide: 31 मार्च 2026, कर्नाटक के बेंगलुरु से सनसनीखेज मामला सामने आया है. कोथानूर इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर कपल की मौत हो गयी. आईटी इंजीनियर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो पत्नी ने बिल्डिंग की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति पत्नी ने दी जान

मामला कोथनूर थाना क्षेत्र की है. भारतीया सिटी स्थित एक हाई-राइज अपार्टमेंट निको होम्स की यह घटना है. मृतकों की पहचान 32 साल के भानु चंदर रेड्डी (उर्फ बाबू रेड्डी) और उनकी 31 साल की पत्नी शाजिया के रूप में हुई है. भानु चंदर रेड्डी और पत्नी शाजिया ने आत्महत्या कर ली.

पति ने लगाईं फांसी, कुछ मिंट बाद पत्नी ने दी जान

जानकारी के मुताबिक़, भानु चंदर रेड्डी और उनकी पत्नी शाजिया सिराज तेलंगाना के रहने वाले थे. दोनों यहाँ निजी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करते थे. दोनों की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी.

पत्नी ने 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी

बताया जा रहा है भानु चंदर रेड्डी ने कमरे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. जब काफी देर तक पति कमरे में रहा तो पत्नी को शक हुआ उसने दरवाजा खटखटाया पर को जवाब नहीं मिला. इसके बाद उसने सिक्योरिटी स्टाफ और पड़ोसियों को बुलाया. पड़ोसियो ने किसी तरह दरवाजा खोला तो देखा भानु चंदर रेड्डी की लाश फंसे से लटकी हुई थी. पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और घटना के कुछ मिनट बाद बिल्डिंग से 17वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई.

इंजिनियर कपल ने क्यों की आत्महत्या

सोसाइटी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. बताया जा रहा है पति-पत्नी के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था. आयदिन झगड़े होते रहते थे. फ़िलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.


Neha Yadav

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Read MoreRead Less

Next Story