Begin typing your search above and press return to search.

Bengaluru Crime News: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना! होटल की छत पर महिला से दरिंदगी, 4 गिरफ्तार

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 20 फरवरी की रात करीब 12 बजे कोरमंगला इलाके की एक होटल में 4 युवकों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है।

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना! होटल की छत पर महिला से दरिंदगी, 4 गिरफ्तार
X

crime

By Ragib Asim

Bengaluru Crime News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 20 फरवरी की रात करीब 12 बजे कोरमंगला इलाके की एक होटल में 4 युवकों ने इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद 33 साल की महिला ने शुक्रवार सुबह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद गैंगरेप में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने महिला को पुरानी जान-पहचान का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बाद महिला को एक होटल में बुलाया फिर छत पर ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद उसे वहां से भगा दिया।

कहा जा रहा है कि 4 आरोपियों में से एक ने महिला से कहा कि वो उसे लंबे समय से जानता है। फिर महिला को होटल में डिनर के लिए बुलाया। महिला उनके कहने पर डिनर के लिए होटल में चली गई। इसके बाद होटल की छत पर ले जाया गया। यहां महिला के साथ गैंगेरप की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस की दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वो कैटरिंग का काम करती है। इवेंट्स में खाना सर्व करती है। ईस्ट बेंगलुरु के जॉइंट कमिश्नर रमेश बनोथ ने बताया कि चारों आरोपी दूसरे राज्य के हैं। ये सभी लोग होटलों में काम करते हैं। शिकायत मिलने पर BNS की धारा 70 के तहत कोरमंगला थाने में मामला दर्ज किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसमें एक आरोपी उत्तराखंड का रहने वाला है। वहीं दो आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले कोरमंगला के अजीत, एचएसआर लेआउट के शिवू और विश्वास और अदुगोडी के शिमोल शामिल हैं। आरोपी एचएसआर लेआउट के एक होटल में काम करते हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि महिला अच्छे परिवार से ताल्लुक रखती है। वो दिल्ली की रहने वाली है। फिलहाल वह बेंगलुरु में रह रही है।

महिला को होटल में पिलाई शराब

महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे डिनर के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद जब मैंने हामी भर दी तो एक नजदीकी होटल की छत पर ले गए। उन्होंने शराब पी और मुझे भी जबरन शराब पिलाई। फिर उन्होंने गैंग रेप किआ। शिकायत के मुताबिक, चारो आरोपियों ने सुबह करीब 7 बजे ऑटो बुक करके घर भेज दिया। घर पहुंचने के बाद, उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। फिर पति-पत्नी दोनों ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Ragib Asim

Ragib Asim News Editor, NPG News Ragib Asim is the News Editor at NPG News with over 15 years of experience across print, television, and digital journalism. He began his career with Hindustan in 2011 and has worked with Jain TV, TV One, NewsTrack, Special Coverage, Janjwar, and The Hans India. He studied Mass Communication at Jamia Millia Islamia, holds a Master’s degree in Political Science from the University of Delhi, and has pursued Islamic Studies at Nadwatul Ulama. Ragib is proficient in Urdu, Hindi, Arabic, and English. His reporting and editorial work focuses on politics, geopolitics, current affairs, crime, business, technology, education, automobiles, and careers, with a strong specialization in SEO-, AEO-, and GEO-driven news strategy. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story