Begin typing your search above and press return to search.

Suchana Seth Case: बेटे को बेहोश करके घोंटा था गला! सूचना सेठ मामले में गोवा पुलिस का नया खुलासा

Suchana Seth Case: गोवा में चार साल के मासूम चिन्मय की हत्या के मामले में उसकी मां सूचना सेठ छह दिन की पुलिस हिरासत में है. पुलिस टीम सूचना से पूछताछ में जुटी है. सूचना से पूछताछ में चिन्मय की हत्या को लेकर कुछ अहम खुलासे हुए हैं.

Suchana Seth Case: बेटे को बेहोश करके घोंटा था गला! सूचना सेठ मामले में गोवा पुलिस का नया खुलासा
X
By Ragib Asim

Suchana Seth Case: गोवा में चार साल के मासूम चिन्मय की हत्या के मामले में उसकी मां सूचना सेठ छह दिन की पुलिस हिरासत में है. पुलिस टीम सूचना से पूछताछ में जुटी है. सूचना से पूछताछ में चिन्मय की हत्या को लेकर कुछ अहम खुलासे हुए हैं. सूचना ने पुलिस को बताया कि वह और उसका बेटा चिन्मय गोवा घूमने आए थे. दोनों कैंडोलिम होटल के कमरा नंबर-404 में रुके थे. 6-7 जनवरी की रात को पति वेंकटरमन का वीडियो कॉल आया. बातचीत के दौरान वेंकटरमन ने चिन्मय से बात कराने को कहा, लेकिन वह पति वेंकटरमन की बात चिन्मय से नहीं कराना चाह रही थी.

बता दें कि मंगलवार को पोस्टमार्टम करने वाले सरकारी डॉक्टर डॉ. कुमार नाइक ने कहा था, “बच्चे की हत्या 36 घंटे से अधिक समय पहले की गई थी. उसका गला दबाया गया है या गला घोंटा गया है.” बेंगलुरु स्थित एक टेक स्टार्ट-अप की सीईओ सूचना सेठ को गोवा के एक होटल में अपने चार साल के बेटे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. मामले की जांचकर्ताओं ने बताया है कि आरोपी द्वारा बच्चे की गला घोटने से पहले उसको कफ सिरप की भारी खुराक दी गई है. इसके बाद बात बच्चे की गला घोंटकर हत्या की गई है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में होटल सोल बनयान ग्रांडे के सर्विस अपार्टमेंट से कफ सिरप की दो खाली बोतलें बरामद की गईं. 39 वर्षीय सेठ ने 6 जनवरी को रिसॉर्ट अपार्टमेंट में चेक-इन किया था. पुलिस के अनुसार, उसे कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले से पकड़ा गया था. जब वह कथित तौर पर अपने बेटे के शव को एक बैग में भरकर कैब में भागने की कोशिश कर रही थी.

गौरतलब है कि सर्विस अपार्टमेंट से कफ सिरप की दो बोतलें – एक छोटी और एक बड़ी बरामद की गई हैं. वह अपने सामान में कफ सिरप की एक बोतल ले गई थी. होटल में रहने के दौरान, उसने गले में खराश होने का दावा करते हुए रिसेप्शनिस्ट से कफ सिरप की एक और बोतल लाने का अनुरोध किया था. जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story