Begin typing your search above and press return to search.

Bengal Bandh: भाजपा का बंगाल बंद शुरू, जगह-जगह ट्रेनें रोकी, बंगाल में शुरू हुआ भयंकर बवाल!

Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। इस बीच भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे यानी 12 घंटे के लिए बंद का ऐलान किया है।

Bengal Bandh: भाजपा का बंगाल बंद शुरू, जगह-जगह ट्रेनें रोकी, बंगाल में शुरू हुआ भयंकर बवाल!
X
By Ragib Asim

Bengal Bandh: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। इस बीच भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे यानी 12 घंटे के लिए बंद का ऐलान किया है। ये बंद बीते दिन राज्य सचिवालय नबन्ना तक रैली में हिस्सा लेने वाले छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में बुलाया गया है।

सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता

बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। कोलकाता में कई जगह भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया है। अलीपुरद्वार में भी पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उत्तरी दिनाजपुर में आगजनी की खबर है। मुर्शिदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक शख्स की पिटाई कर दी, जिस पर खूब विवाद भी हुआ।

कोलकाता पुलिस ने नबन्ना अभियान के आयोजक और छात्र नेता सयान लाहिड़ी को गिरफ्तार किया है। लाहिड़ी पश्चिम बंग छात्र समाज से जुड़ा हुआ है। भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने नबन्ना अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर राज्यपाल को पत्र भी लिखा है। मजूमदार ने कहा कि यह बंद ममता बनर्जी की तानाशाही सरकार के विरोध में जरूरी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई ट्रेनें रोकीं

बंद के दौरान हुगली, कटवा, सियालदह दक्षिण शाखा, मुर्शिदाबाद और कृष्णानगर में ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। भाजपा समर्थकों ने हुगली स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी और पटरियों पर लेट गए। कार्यकर्ताओं ने बंदेल-हावड़ा लोकल ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया है। बैरकपुर में भी ट्रेनें रोकी गई हैं। भाजपा नेता कौस्तब बागची रेलवे पटरियों पर पैदल चल विरोध करने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन के गेट को जबरन बंद करने की कोशिश की।

सरकार बोली- बंद अवैध

पश्चिम बंगाल सरकार ने बंद को अवैध बताते हुए इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सरकार ने लोगों से भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद में भाग नहीं लेने की अपील की है। सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि सभी कर्मचारियों को दफ्तर आना है और किसी भी तरह की छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी दफ्तर नहीं आएगा तो उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

दरअसल, 27 अगस्त को छात्र संगठनों ने 'नबन्ना अभिजन' नामक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस दौरान छात्र ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय तक मार्च कर रहे थे। हालांकि, छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया और उन्होंने हावड़ा ब्रिज पर लगाई गई पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव किया। भाजपा ने इसी लाठीचार्ज के खिलाफ बंद का ऐलान किया है।

9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सभागार एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना सामने आने के बाद पूरे देश में विरोध शुरू हो गया और डॉक्टर अपनी सेवाएं ठप कर हड़ताल पर चले गए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच CBI को सौंप दी है। अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story