Begin typing your search above and press return to search.

Barmer News: कमरे में सो रहा था परिवार, तभी लगी आग: दो भाईयों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Jinda Jalkar Maut: बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां कमरे में आग लग जाने से दो भाईयों की जलकर मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Barmer News: कमरे में सो रहा था परिवार, तभी लगी आग: दो भाईयों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर
X

Barmer News

By Chitrsen Sahu

Jinda Jalkar Maut: बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां कमरे में आग लग जाने से दो भाईयों की जलकर मौत हो गई। वहीं तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो भाईयों की मौत, एक की हालत गंभीर

यह घटना ग्रामीण थाना क्षेत्र के जस्तानियों की ढाणी भाडखा की है, जहां रविवार तड़के घर के कमरे में आग लगने से दो भाईयों की जलकर मौत हो गई। वहीं तीसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पुलिस ने भी पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

चचेरे भाई के घर गए थे सोने

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जस्तानियों की ढाणी भाडखा में रहने वाले देवीलाल अपने बेटे जसराज के साथ शनिवार रात को अपने भाई शंकरराम के घर पर गया था। देवीलाल और उसका भाई खाना खाकर अलग कमरे में सो गए। वहीं उसका बेटा जसराज अपने चचेरे भाई अरुण और राजूराम के साथ सोया था।

आग की लपटों में घिरा पूरा कमरा

सभी जब गहरी नींद में सो रहे थे तभी रविवार सुबह लगभग 5 बजे के आसपास कमरे में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा कमरा आग की लपटों में घिर गया। आग लगते ही परिजन तुरंत पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के बाद जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अरुण और राजूराम की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं जसराज गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पहले बाड़मेर हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Chitrsen Sahu

मेरा नाम चित्रसेन साहू है, मै साल 2017 से जर्नलिज्म के फील्ड पर हूं। मैने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री (BJMC) के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन (M.SC EM) किया है। MY NEWS 36, JUST 36 NEWS, RPL NEWS, INH24x7 NEWS, TV24 NEWS के बाद NPG NEWS में डेस्क एडिटर्स पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे क्राइम-राजनीतिक और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों पर खास इंटरेस्ट है।

Read MoreRead Less

Next Story