Begin typing your search above and press return to search.

Bank Holidays Alert : बैंक जाने से पहले सावधान! कल से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays March 2026 : कल से बैंकिंग कामकाज पर 5 दिनों का लंबा ब्रेक लगने वाला है. शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियों के साथ होली का त्योहार जुड़ने से देश के अलग-अलग हिस्सों में 28 फरवरी से 4 मार्च तक बैंकों में छुट्टी रहेंगी. हालांकि, इस दौरान यूपीआई और नेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन कागजी कामकाज के लिए ग्राहकों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा.

Bank Holidays Alert : बैंक जाने से पहले सावधान! कल से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
X

Bank Holidays Alert : बैंक जाने से पहले सावधान! कल से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें अपने शहर की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

By Uma Verma

Bank Holidays March 2026 : नई दिल्ली : अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी लेन-देन या जरूरी दस्तावेज का काम बाकी है, तो उसे आज ही निपटा लें. कल से बैंकिंग कामकाज पर लंबा ब्रेक लगने वाला है. भारतीय रिजर्व बैंक के कैलेंडर के मुताबिक, चौथे शनिवार, रविवार और फिर होली के त्योहार की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में कल से लगातार 5 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं.

क्यों और कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

बैंकों की छुट्टियों का यह सिलसिला कल, 28 फरवरी से शुरू हो रहा है, क्योंकि कल महीने का चौथा शनिवार है. इसके अगले दिन यानी 1 मार्च को रविवार होने की वजह से पूरे देश में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. फिर ह्गोली के चलते छुट्टी रहेगी.

छुट्टियों की तारीख

28 फरवरी : महीने का चौथा शनिवार पूरे देश में छुट्टी.

1 मार्च : रविवार साप्ताहिक अवकाश.

2 मार्च होलिका दहन: केवल उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.

3 मार्च होली : दिल्ली, मुंबई, पटना और जयपुर सहित कई बड़े राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

4 मार्च होली : चंडीगढ़, अहमदाबाद और रांची समेत देश के अधिकांश हिस्सों में बैंकों का कामकाज पूरी तरह बंद रहेगा.

काम नहीं रुकेंगे, डिजिटल सर्विस रहेगी चालू

बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है. ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधाएं पहले की तरह ही काम करती रहेंगी

मोबाइल और नेट बैंकिंग : आप घर बैठे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं.

UPI सर्विस : गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी.

ATM सुविधा : कैश निकालने के लिए एटीएम मशीनें हमेशा की तरह काम करती रहेंगी.

पुलिस और प्रशासन ने भी सलाह दी है कि त्योहार के समय कैश की किल्लत से बचने के लिए लोग पहले ही अपनी जरूरत का इंतजाम कर लें. चूंकि अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां स्थानीय त्योहारों के हिसाब से बदल सकती हैं, इसलिए लंबी दूरी तय करने से पहले अपनी बैंक शाखा या ऑनलाइन पोर्टल पर कंफर्म जरूर कर लें.

होलिका दहन की तारीख को लेकर उलझन

होलिका दहन की तारीख को लेकर इस बार जो उलझन है, वह भद्रा और पूर्णिमा तिथि के अलग-अलग समय पर शुरू होने की वजह से है. ज्योतिष गणना के अनुसार, अगर पूर्णिमा तिथि 2 मार्च की शाम से शुरू होकर 3 मार्च की शाम तक रहती है, तो कुछ पंडित 2 मार्च की रात को दहन शुभ मानते है, जबकि उदय तिथि को मानने वाले लोग 3 मार्च को प्राथमिकता दे रहे हैं. इसी पंचांग के फेर के कारण कुछ शहरों में 2 मार्च को होलिका दहन की जाएगी, तो वहीं कुछ जगहों पर 3 मार्च को होलिका दहन होगा. बेहतर होगा कि आप अपने स्थानीय पंडित या मंदिर के कैलेंडर के अनुसार ही मुहूर्त का पालन करें.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story