Begin typing your search above and press return to search.

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! गांधी जयंती से दिवाली तक देखें पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर 2025 में अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, RBI ने जारी किया हॉलिडे कैलेंडर

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक! गांधी जयंती से दिवाली तक देखें पूरी बैंक हॉलिडे लिस्ट
X
By Ragib Asim

Bank Holidays October 2025: अक्टूबर की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ बैंकों की छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी सामने आ आ रही है। अगर आप इस महीने बैंक ब्रांच में जाकर जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले ही छुट्टियों की जानकारी ले लेना आप के लिया जरुरी है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर के लिए बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर के मुताबिक पूरे महीने में कुल 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है। यानी 5, 12, 19 और 26 अक्टूबर (रविवार) और 11 और 25 अक्टूबर (शनिवार) को देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

बैंक हॉलीडेज अक्टूबर 2025

1 अक्टूबर को नवरात्र और दुर्गा पूजा की वजह से केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, नागालैंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
2 अक्टूबर को गांधी जयंती और दशहरा के मौके पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा (दशैं) पर बैंक बंद होंगे।
6 अक्टूबर को त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
7 अक्टूबर को महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा की वजह से हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और चंडीगढ़ में बैंक बंद होंगे।
10 अक्टूबर को करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी होगी।
18 अक्टूबर को असम में काती बिहू त्योहार पर बैंक बंद रहेंगे।

दिवाली पर सबसे ज्यादा छुट्टियां

इस बार दिवाली का त्योहार 20 से 23 अक्टूबर के बीच आ रहा है। 20 अक्टूबर को त्रिपुरा, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, राजस्थान, यूपी, दिल्ली, गोवा, छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर और जम्मू में छुट्टी रहेगी। 22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, राजस्थान, यूपी और बिहार में बैंक बंद रहेंगे। 23 अक्टूबर को गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, यूपी, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज और चित्रगुप्त जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में छठ पूजा के मौके पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 31 अक्टूबर को गुजरात में सरदार पटेल जयंती पर भी छुट्टी रहेगी।

डिजिटल बैंकिंग

इन छुट्टियों का असर सिर्फ ब्रांच के काम पर होगा। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी। यानी फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बैलेंस चेक जैसी सुविधाओं पर कोई रोक नहीं रहेगी। हालांकि चेक क्लीयरिंग, पासबुक अपडेट और कैश विड्रॉल जैसे काम में देरी हो सकती है।
अक्टूबर में बैंक छुट्टियां एक के बाद एक आने वाली हैं। अगर आपको कैश निकालना है, पासबुक अपडेट करानी है या कोई डाक्यूमेंट सबमिट करना है, तो त्योहार शुरू होने से पहले ही कर लें। नहीं तो आपको अगले वर्किंग डे तक इंतजार करना पड़ सकता है।
बैंक हॉलिडे की आधिकारिक जानकारी आप सीधे RBI की वेबसाइट rbi.org.in से भी चेक कर सकते हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story