Begin typing your search above and press return to search.

Bank Holidays 2024: बुधवार 17 जुलाई को बैंक छुट्टी, जानिए क्यों बंद रहेंगे बैंक

Bank Holidays 2024: कल बुधवार, 17 जुलाई 2024 को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि RBI ने कल बैंकों को किस कारण से बंद रखा है। भारत में सभी बैंक राष्ट्रीय, सार्वजनिक, राज्य की छुट्टियों, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।

Bank Holidays 2024: बुधवार 17 जुलाई को बैंक छुट्टी, जानिए क्यों बंद रहेंगे बैंक
X
By Ragib Asim

Bank Holidays 2024: कल बुधवार, 17 जुलाई 2024 को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं कि RBI ने कल बैंकों को किस कारण से बंद रखा है। भारत में सभी बैंक राष्ट्रीय, सार्वजनिक, राज्य की छुट्टियों, सभी रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। अब कल बुधवार को RBI ने बैंकों की छुट्टी कर रखी है। आइए जानते हैं कल किस त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

बुधवार को क्यों बंद होंगे बैंक?

बुधवार, 17 जुलाई 2024 को देशभर में मुहर्रम, आशूरा, यू तिरोट सिंग दिवस जैसे त्योहार हैं जिनके कारण बैंक पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा जैसे सभी राज्यों में बंद रहेंगे।

17 जुलाई को है बैंकों की छुट्टी

मुहर्रम: इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। हिजरी वर्ष का आरंभ इसी महीने से होता है। इस महीने को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। आशूरा इस्लामी कैलेंडर के पहले महीने मुहर्रम की दसवीं तारिख को कहते हैं।

तिरोट सिंग दिवस: 17 जुलाई को हर साल तिरोट सिंग दिवस मनाया जाता है। यह त्योहार तिरोट सिंह के सम्मान में मनाया जाता है, जो मेघालय के स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 1800 के दशक में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष का नेतृत्व किया था। इस दिन भारतीय राज्य मेघालय में लोकल पब्लिक हॉलिडे होता है।

जुलाई 2024 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट – राज्यों के मुताबिक

17 जुलाई (बुधवार): मुहर्रम/आशूरा/यू तिरोट सिंग दिवस (पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, मेघालय, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा) में बैंक बंद रहेंगे।

  • 21 जुलाई (रविवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 27 जुलाई (शनिवार): वीकेंड (पूरे भारत में)
  • 28 जुलाई (रविवार): वीकेंड (पूरे भारत में)

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story