Begin typing your search above and press return to search.

Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, 2-1 से अपने नाम की सीरीज

Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने 3 मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने सिर्फ 235 रन बनाए थे।

Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: बांग्लादेश ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराया, 2-1 से अपने नाम की सीरीज
X
By Ragib Asim

Bangladesh vs Sri Lanka, 3rd ODI: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मैच में 4 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ उन्होंने 3 मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने सिर्फ 235 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 6 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरे वनडे मैच में श्रीलंका को 3 विकेट से जीत मिली थी।

श्रीलंका ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और 74 रन तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। जनिथ लियानाजे (101) को छोड़कर श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। जवाब में तंजीद हसन (84) ने बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ी पारी खेली। लाहिरू कुमारा के 4 विकेट भी श्रीलंका को जीत नहीं दिला पाए।

लियानाजे ने मैच में 102 गेंद का सामना किया और 101 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 99.02 की रही। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। इस वनडे सीरीज में लियानाजे ने 3 मैच खेले और 88.50 की शानदार औसत के साथ 177 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 94.65 की रही। इस खिलाड़ी ने 9 वनडे खेले हैं और 69.20 की औसत से 346 रन बनाए हैं।

तंजीद ने 81 गेंद का सामना किया और 84 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 103.70 की रही। यह उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। अब तक इस खिलाड़ी ने 15 मैच खेले हैं और इसकी 14 पारी में 18.79 की औसत से 263 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 99.62 की रही है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story