Begin typing your search above and press return to search.

नेपाल चुनाव डिकोड: नेपाल में 'भारत विरोधी' रैपर बनेगा नेपाल का PM! नई दिल्ली के लिए क्यों बज रही खतरे की घंटी? जानें जेन Z' क्रांति के हीरो बालेन्द्र शाह की जीत से भारत पर क्या पड़ेगा असर?

Balendra Shah: नेपाल चुनाव में भारी उलटफेर। Gen Z क्रांति के हीरो और काठमांडू के पूर्व मेयर बालेंद्र शाह (RSP) बनेंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री। केपी शर्मा ओली हारे चुनाव। जानें भारत-नेपाल रिश्तों पर असर।

नेपाल चुनाव का डिकोड: नेपाल में भारत विरोधी रैपर बनेगा नेपाल का PM! नई दिल्ली के लिए क्यों बज रही खतरे की घंटी? जानें जेन Z क्रांति के हीरो बालेन्द्र शाह की जीत से भारत पर क्या पड़ेगा असर?
X

फोटो AI जेनरेटेड 

By Ragib Asim

काठमांडू/नई दिल्ली 7 मार्च 2026: नेपाल की सियासत में 'जेन जी' (Gen Z) क्रांति ने एक ऐसा उलटफेर किया है जिसकी गूंज सीधे नई दिल्ली के 'साउथ ब्लॉक' तक सुनाई दे रही है। ट्रेडिशनल कम्युनिस्ट और नेपाली कांग्रेस के नेताओं को उखाड़ फेंकने के बाद 35 साल के रैपर और इंजीनियर बालेंद्र शाह (Balendra Shah) नेपाल के नए प्रधानमंत्री बनने की कगार पर हैं। केपी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) जैसे कद्दावर नेताओं की हार और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) की इस आंधी ने भारत के लिए एक नई कूटनीतिक (Diplomatic) चुनौती खड़ी कर दी है।

आखिर काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन्द्र शाह का सत्ता के टॉप तक पहुंचना भारत-नेपाल संबंधों (India-Nepal Relations) के लिए क्या मायने रखता है? आइए इसे डिकोड करते हैं-

1. 'भारत विरोधी' स्टैंड और अक्खड़ रवैया

बालेंद्र शाह का पॉलिटिकल ट्रैक रिकॉर्ड भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। अपने चुनावी कैंपेन और काठमांडू के मेयर कार्यकाल के दौरान वह लगातार 'भारत विरोधी' (Anti-India) बयानबाजी करते रहे हैं। ट्रेडिशनल राजनेताओं के उलट, बालेंद्र का स्वभाव काफी अक्खड़ माना जाता है और वे डिप्लोमैटिक फिल्टर का इस्तेमाल कम करते हैं। ऐसे में भारत नेपाल सीमा विवाद (Border Disputes) या ट्रेड जैसे सेंसिटिव मुद्दों पर उनका आक्रामक रुख नई दिल्ली के लिए सिरदर्द बन सकता है।

2. 'प्रो-अमेरिका' झुकाव: बदलेगा जियोपॉलिटिकल गेम?

नेपाल में अब तक भारत और चीन के बीच ही कूटनीतिक रस्साकशी (Tug of War) देखने को मिलती थी। केपी ओली को जहां 'प्रो-चाइना' माना जाता था, वहीं बालेन्द्र शाह अमेरिकी राजनीति के ज्यादा करीब माने जाते हैं। अगर नेपाल की नई सरकार अमेरिका की तरफ ज्यादा झुकती है तो इस रीजन में चीन के साथ-साथ अमेरिका का दखल भी बढ़ेगा जो भारत के 'नेबरहुड फर्स्ट' (Neighborhood First) पॉलिसी के डायनामिक्स को पूरी तरह बदल देगा।

3. मधेसी मूल, लेकिन राजनीति 'पहाड़ियों' वाली

भारत के लिए नेपाल की राजनीति में 'मधेसी समुदाय' (Madhesi Community) हमेशा से एक अहम कड़ी रहा है क्योंकि उनके भारत के साथ 'रोटी-बेटी' का रिश्ता है। दिलचस्प बात यह है कि बालेंद्र शाह खुद मधेसी मूल के हैं लेकिन उनकी राजनीति पूरी तरह 'पहाड़ी' (Hill Politics) राष्ट्रवाद पर आधारित रही है। नेपाल की सत्ता व्यवस्था में मधेसी हमेशा हाशिए पर रहे हैं। बालेन्द्र के इस रुख से मधेसियों और भारत के बीच के पुराने समीकरणों को एक नए तरीके से साधना पड़ेगा।

4. नई दिल्ली को बदलना होगा अपना 'प्लेबुक'

भारत सरकार अब तक नेपाल की पारंपरिक पार्टियों (UML, माओवादी और नेपाली कांग्रेस) के साथ डील करने की आदी रही है। लेकिन 101 से ज्यादा सीटें जीतने वाली RSP और उसके 'जेन Z' समर्थकों के साथ डील करने के लिए भारत को अपनी विदेश नीति का 'प्लेबुक' (Playbook) बदलना होगा। युवा वोटर्स महंगाई और भ्रष्टाचार से निजात चाहते हैं, और अगर भारत नेपाल में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेजी से डिलीवर करता है तो वह इस नए युवा नेतृत्व के साथ बेहतर संबंध स्थापित कर सकता है।

बालेंद्र शाह का प्रधानमंत्री बनना नेपाल के लोकतंत्र के लिए भले ही एक क्रांतिकारी कदम हो लेकिन नई दिल्ली के लिए यह 'वेट एंड वॉच' (Wait and Watch) की स्थिति है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पीएम की कुर्सी पर बैठने के बाद बालेन्द्र शाह अपनी 'रैपर' वाली आक्रामक इमेज बनाए रखते हैं या एक परिपक्व राजनेता की तरह भारत के साथ संबंधों को साधते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story