Begin typing your search above and press return to search.

Bajrang Punia: कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के विरोध में बजरंग पूनिया का बड़ा कदम, पद्म श्री पुरस्कार लौटाया

Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने अपना पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shree Award) लौटाने का ऐलान किया है।

Bajrang Punia: कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के विरोध में बजरंग पूनिया का बड़ा कदम, पद्म श्री पुरस्कार लौटाया
X
By Ragib Asim

Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने अपना पद्मश्री पुरस्कार (Padma Shree Award) लौटाने का ऐलान किया है। उन्होंने कुश्ती संघ के चुनाव नतीजों पर निराशा जताते हुए, अपना पुरस्कार लौटाने की बात कही। WFI के चुनाव (WFI Elections) में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख पद पर बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के करीबी संजय सिंह (Sanjay Singh) के चुनाव जीतने के एक दिन पूनिया ने ये ऐलान किया। इससे एक दिन पहल भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पहलवान साक्षी मलिक ने रोते हुए हमेस के लिए कुश्ती छोड़ने का ऐलान किया था।

बजरंग पुनिया ने अपना पद्मश्री पुरस्कार लौटाते हुए पीएम मोदी को पत्र लिखा। बजरंग पुनिया ने X पर पोस्ट किया, "मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटा रहा हूं। यह घोषणा करने के लिए यह सिर्फ मेरा पत्र है। यह मेरा बयान है।

गुरुवार को बृजभूषण सिंह के वफादार संजय सिंह 15 में से 13 पद जीतकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष चुने गए। संजय सिंह के चुनाव के बाद साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें साक्षी ने विरोध के चलते हमेश के लिए कुश्ती छोड़ने की घोषणा की।

साक्षी ने कहा, "हमने दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन अगर बृज भूषण जैसे व्यक्ति, उसके बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को WFI का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं अपनी कुश्ती हमेश के लिए छोड़ रही हूं। आज से आप मुझे मैट पर नहीं देखेंगे। उन्होंने आंखों में आंसू लेकर अपने बूट सबके सामने मेज पर रख दिए।

बजरंग ने गुरुवार को मीडिया को भी संबोधित किया, जहां उन्होंने WFI चुनाव परिणामों पर निराशा व्यक्त की। बजरंग ने अफसोस जताते हुए कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार अपनी बात पर कायम नहीं रही कि बृज भूषण का कोई भी वफादार WFI चुनाव नहीं लड़ेगा।"

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story