Begin typing your search above and press return to search.

Baghpat Crime News: पत्नी से मोबाइल मांगना पति को पड़ा भारी, आंख में कैंची घोंपी

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में पति-पत्नी के बीच झगड़े का विचित्र मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी से गाने सुनने के लिए उसका मोबाइल फोन मांगा तो महिला ने उसकी आंख में कैंची घोंप दी।

Baghpat Crime News: पत्नी से मोबाइल मांगना पति को पड़ा भारी, आंख में कैंची घोंपी
X
By Ragib Asim

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत में पति-पत्नी के बीच झगड़े का विचित्र मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी से गाने सुनने के लिए उसका मोबाइल फोन मांगा तो महिला ने उसकी आंख में कैंची घोंप दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित युवक अंकित ने अपनी पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले में पूछताछ की जा रही है और अभी तक महिला का बयान नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला?

बड़ौत के बड़ौली रोड निवासी अंकित ने 3 साल पहले रमाना थाना क्षेत्र निवासी लड़की से विवाह किया था। दोनों के बीच अकसर विवाद होता था। बुधवार को जब पति अंकित घर आया तो उसने अपनी पत्नी से चाय बनाने को कहा और यूट्यूब पर गाने सुनने के लिए पत्नी से उसका मोबाइल भी मांगा।इससे गुस्सा होकर महिला अंदर से कैंची लाई और अंकित की आंख में घोंप दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित कैंची के हमले से लहुलूहान हो गया। उसे पास के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेरठ भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पत्नी काफी डर गई है और घर छोड़कर चली गई है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अंकित की पत्नी ने भी 3 दिन पहले अपने पति और जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल जांच जारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story