Begin typing your search above and press return to search.

Bageshwar Dham News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आई बागेश्वर बाबा की शरण में, गाकर सुनाया भजन, कही ये बात

Bageshwar Dham News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। बाबा के दरबार में अक्षरा सिंह कई अन्य लोगों के साथ बैठी नज़र आईं।

Bageshwar Dham News: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आई बागेश्वर बाबा की शरण में, गाकर सुनाया भजन, कही ये बात
X
By Ragib Asim

Bageshwar Dham News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की है। बाबा के दरबार में अक्षरा सिंह कई अन्य लोगों के साथ बैठी नज़र आईं। इस दौरान उन्होंने बाबा बागेश्वर को भजन भी गाकर सुनाया। अक्षरा के भजन को धीरेंद्र शास्त्री बड़े मन से सुनते नज़र आए। बागेश्वर धाम वाले बाबा से मुलाकात वाला वीडियो खुद अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जिनको दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, बहुत बड़ी बात है।” इसके साथ उन्होंने जय सीता राम का हैशटैग लगाया और लिखा, “बागेश्वर बाबा की जय।”

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो (Akshara Singh Video) साझा किया है। इसमें एक्ट्रेस को भजन गाते हुए देखा जा सकता है। खास बात है कि भोजपुरी क्वीन यह भजन बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के लिए गा रही होती हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि जिन्हें पूरी दुनिया सुनने के लिए बेताब है, उन्होंने मुझे सुन लिया, यह बहुत बड़ी बात है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने जय सीता राम के हैशटेग को भी लगाया है। साथ ही लिखा, बागेश्वर बाबा की जय।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धीरेंद्रे शास्त्री बीते कुछ दिनों से बिहार के पटना में हैं। वहां बाबा का दरबार चल रहा है। हालांकि, पहले ही दिन लाखों लोगों के आने की वजह से उन्हें अपना दरबार कैंसिल करना पड़ा था। धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया था, जिसमें उन्होंने भक्तों से कहा था कि ज्यादा संख्या में ना आए और अपने साथ किसी को बिल्कुल भी ना लाए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना के बाद बाबा का दरबार गया में लगने वाला है।

अक्षरा सिंह की हालिया पोस्ट पर उनके फैंस भरपूर प्यार बरसा रहे हैं। 31 साल की अक्षरा सिंह ने साल 2010 में आई भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri film) सत्यमेव जयते से अपने करियर की शुरुआत की थी। खैर, आज के समय में एक्ट्रेस किसी परिचय की मोहताज नहीं है। उनके गानों से लेकर फिल्मों का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, अक्षरा सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 56 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story