Begin typing your search above and press return to search.

Baba Siddique Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, हमलावरों ने मारीं गोलियां

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार रात को अजीत पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है।

Baba Siddique Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, हमलावरों ने मारीं गोलियां
X
By Ragib Asim

Baba Siddique Murder: महाराष्ट्र के मुंबई में शनिवार रात को अजीत पवार गुट वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना सामने आई है। वह अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा पूर्व स्थित कार्यालय पर जा रहे थे। उसी दौरान खेरवाड़ी सिग्नल के पास हमलावरों ने गोलियां चला दी। इस दौरान 2 गोली उनके पेट में लग गई। पुलिस ने उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मुंबई पुलिस के अनुसार, सिद्दीकी रात को अपने निर्मल नगर इलाके में स्थित कार्यालय से बेटे जीशान के कार्यालय के लिए रवाना हो रहे थे। उनके कार में बैठने के साथ ही आस-पास पटाखे फटने का शोर होने लग गया। इस दौरान हमलावरों ने उन पर कई राउंड गोलियां चला दी। पुलिस ने बताया कि हमले में सिद्दीकी के पेट और सीने में गोली लगी थी। उसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को 15 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। उसके बाद उन्हें 'Y' श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी। पुलिस ने बताया कि इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक हरियाणा का और दूसरा उत्तर प्रदेश का है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। इसके लिए पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि अज्ञात लोगों ने बाबा सिद्दीकी पर हमला किया था। इस मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक हरियाणा और दूसरा उत्तर प्रदेश से है। उन्होंने आगे कहा कि तीसरा संदिग्ध अभी भी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उसे भी जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी और आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने सिद्दीकी की हत्या पर चिंता जताते हुए कहा, "सरकार को एक विशेष टीम बनाकर इसकी जांच करनी चाहिए। यह एक बहुत बड़ी साजिश लगती है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।" कांग्रेस मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने लिखा, 'बाबा सिद्दीकी पर गोलीबारी की खबर सुनकर स्तब्ध और हैरान हूं। शहर में क्या चल रहा है? यह कैसे हो सकता है? मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।'

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता प्रीति शर्मा मेनन ने लिखा, 'चौंकाने वाली घटना! मेरी संवेदनाएं जीशान और उनके परिवार के साथ हैं। बाबा सिद्दीकी की आत्मा को शांति मिले, लेकिन अगर एक पूर्व मंत्री की हत्या बांद्रा में हो सकती है तो नागरिकों को क्या उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके विशेष आयुक्त के तहत मुंबई पूरी तरह से अराजकता में है।' कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने भी घटना पर दुख जताते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।

कौन हैं NCP नेता सिद्दीकी?

सिद्दीकी मुंबई में अल्पसंख्यक वर्ग के बड़े नेताओं में शुमार किए जाते थे। लोकसभा चुनाव से पहले फरवरी में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उन्होंने अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP का दामन थाम लिया था। सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम सीट से 1999, 2004 और 2009 में 3 बार विधायक रह थे। वह साल 2004 और 2008 के बीच राज्य की कांग्रेस सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA राज्य मंत्री भी रहे थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story