Begin typing your search above and press return to search.

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज

Ayushman Bharat Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी।

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना में बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी, 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज
X
By Ragib Asim

Ayushman Bharat Yojana: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण के दौरान आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में इलाज की सुविधा मिलेगी।

आयुष्मान भारत योजना का विस्तार

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब तक 55 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में 25,000 जन औषधि केंद्र खोलने का काम तेजी से चल रहा है। इस योजना का विस्तार करते हुए सरकार ने अब 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की सुविधा देने का निर्णय लिया है।

स्वच्छ भारत अभियान का योगदान

अपने भाषण में राष्ट्रपति ने स्वच्छ भारत अभियान की भी सराहना की और कहा कि इस अभियान ने गरीबों के जीवन और उनकी सेहत को राष्ट्रीय महत्व का विषय बना दिया है। पहली बार देश में करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाए गए हैं, जिससे उनकी सेहत में सुधार हुआ है।

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसमें हर साल 12 करोड़ गरीब परिवारों को इलाज के लिए 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। यह योजना केंद्र सरकार द्वारा फंडेड है और इसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को मिलता है।

आयुष्मान योजना का परिचय

केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इसमें लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया जाता है, जिससे वे अस्पताल में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करा सकते हैं। अब इस योजना में 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी फायदा देने का ऐलान किया गया है।

‘आयुष’ और ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा

राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया कि भारत 'आयुष' (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) को बढ़ावा दे रहा है, जिससे एक स्वस्थ विश्व का निर्माण किया जा सके। इसके अलावा, भारत के मोटे अनाज 'श्री अन्न' की पहुंच 'सुपरफूड' के तौर पर दुनिया के कोने-कोने में हो, इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। भारत की पहल पर, पूरी दुनिया ने साल 2023 में 'अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष' मनाया। आयुष्मान भारत योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने से देश के बुजुर्ग नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और उनका स्वास्थ्य बेहतर होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story