Begin typing your search above and press return to search.

Assembly By-Election Result: विधानसभा उपचुनाव परिणामों में NDA को को मिली करारी हार, INDIA गठबंधन को मिली 10 सीटें जीती

Assembly By-Election Result: 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में INDIA गठबंधन ने 10 पर जीत दर्ज की है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मात्र 2 सीट जीत सका है।

Assembly By-Election Result: विधानसभा उपचुनाव परिणामों में NDA को को मिली करारी हार, INDIA गठबंधन को मिली 10 सीटें जीती
X
By Ragib Asim

Assembly By-Election Result: 7 राज्यों की 13 सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव के नतीजों में INDIA गठबंधन ने 10 पर जीत दर्ज की है तो राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) मात्र 2 सीट जीत सका है। हिमाचल प्रदेश की देहरा विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने जीत हासिल की है। पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के मोहिंदर भगत ने भाजपा के शीतल अंगुराल को 37,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया।

रुपौली सीट पर निर्दलीय ने JDU-RJD को पछाड़ा

बिहार की रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जनता दल युनाइटेड (JDU) के कलाधर मंडल और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की बीमा भारती को हरा दिया है। शंकर ने 8,204 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंडल को हरा दिया है। बीमा भारती यहां तीसरे स्थान पर रहीं। शंकर सिंह को 67,782, मंडल को 59,578 और भारती को केवल 30,114 वोट मिले। यहां से बीमा भारती JDU की विधायक थी। उनके RJD में जाने से ये सीट खाली हुई थी।

पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीट TMC ने जीतीं

पश्चिम बंगाल की बागदा, राणाघाट, मानिकतला और रायगंज सीट पर TMC को जीत मिली है। बागदा में TMC प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर ने भाजपा उम्मीदवार बिनय कुमार को 33,455 मतों से हरा दिया है। रायगंज में TMC प्रत्याशी कृष्णा कल्याणी ने भाजपा के मानस कुमार घोष को 50,077 वोटों से हरा दिया है। राणाघाट में TMC के मुकुट मणि अधिकारी ने भाजपा के मनोज कुमार बिस्वास को हराया है। मनिकतला में भी TMC की सुप्ति पांडेय को जीत मिली है।

उत्तराखंड: मंगलौर सीट पर 422 वोटों से जीती कांग्रेस

उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर में कांग्रेस उम्मीदवार काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को केवल 422 वोटों से हराया। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला ने भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 3,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया। भंडारी इस सीट से कांग्रेस के विधायक थे और लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे।

हिमाचल प्रदेश की 2 सीट पर कांग्रेस, एक पर भाजपा जीती

हिमाचल प्रदेश की 3 में से 2 सीट पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। नालागढ़ सीट पर कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा के केएल ठाकुर को 8,990 वोटों से हराया। हमीरपुर सीट पर भाजपा के आशीष शर्मा को जीत मिली। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र वर्मा को 1,571 वोटों के अंतर से हराया। नतीजों पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि जनता ने विधायकों की खरीद-फरोख्त का जवाब दिया है।

मध्य प्रदेश में कमलनाथ को एक और झटका

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा के कमलेश शाह ने कांग्रेस के धीरन शाह को कड़े मुकाबले में हरा दिया। ये सीट मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के इलाके की है। कमलनाथ ने खुद धीरन के लिए प्रचार किया था। तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) के अन्नियुर शिवा ने NDA के सी अंबुमणि को 67,000 से भी ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

किन सीटों पर हुए थे उपचुनाव?

जिन सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उनमें पश्चिम बंगाल की 4, हिमाचल प्रदेश की 3, उत्तराखंड की 2 और पंजाब, बिहार, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश की एक-एक सीट शामिल है। लोकसभा चुनाव के बाद विधायकों के इस्तीफे की वजह से 10 और मौजूदा विधायकों के निधन के चलते 3 सीटें खाली हुई थीं। लोकसभा चुनाव के बाद ये पहले चुनाव थे, ऐसे में इन्हें INDIA और NDA के बीच शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story