Begin typing your search above and press return to search.

Assam News: असम के डेरागांव में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी बस, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल

Assam News: असम (Assam) के गोलाघाट जिले में हुई भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

Assam News: असम के डेरागांव में भीषण हादसा, ट्रक से भिड़ी बस, 14 लोगों की मौत, 27 गंभीर रूप से घायल
X

accident

By Ragib Asim

Assam News: असम (Assam) के गोलाघाट जिले में हुई भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसे में 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों में से कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है.

जानकारी के मुताबिक हादसा गोलाघाट जिले (Golaghat district) के देरगांव के पास बालीजन गांव में हुआ है. हादसे के समय बस में 45 लोग सवार थे, जो तड़के 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए निकले थे. इस दौरान सुबह करीब 5 बजे मार्घेरिटा से आ रहे कोयला भर्ती ट्रक की बस से भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम घायलों को लेकर जेएमसीएच पहुंची है, जिनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर है.

पुलिस का कहना है कि बस में सवार सभी यात्री पिकनिक मनाने के लिए तिनसुकिया के तिलिंगा मंदिर जा रहे थे. घायलों का इलाज के लिए फिलहाल जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. हादसे में जान गंवाने वाले 14 यात्रियों के शव बरामद कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story