Begin typing your search above and press return to search.

Assam Nagaon Rape Case: असम नौगांव रेप केस के मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त तालाब में कूदा

Assam Nagaon Rape Case: असम के नागांव जिले के धींग में एक 14 साल की लड़की से 3 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की मौत हो गई है।

Assam Nagaon Rape Case: असम नौगांव रेप केस के मुख्य आरोपी की मौत, क्राइम सीन पर ले जाते वक्त तालाब में कूदा
X
By Ragib Asim

Assam Nagaon Rape Case: असम के नागांव जिले के धींग में एक 14 साल की लड़की से 3 लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार किया गया था। अब इस मामले में गिरफ्तार किए गए एक आरोपी की मौत हो गई है। आज सुबह आरोपी को पुलिस घटनास्थल पर ले गई थी। इस दौरान वो पुलिस हिरासत से भागकर तालाब में कूद गया। पुलिस ने करीब 2 घंटे की तलाशी के बाद उसका शव बरामद कर लिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य आरोपी तफजुल इस्लाम को पुलिस ने 23 अगस्त को गिरफ्तार किया था। नागांव के पुलिस अधीक्षक (SP) स्वप्ननील डेका ने कहा, "आरोपी को आज सुबह 3:30 बजे घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और तालाब में कूद गया। पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 2 घंटे बाद आरोपी का शव तालाब से बरामद किया गया।"

नागांव के ढिंग में 22 अगस्त की शाम 14 साल की लड़की से 3 लोगों ने बलात्कार किया था। पीड़िता साइकिल से ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान 3 लोगों ने उसके साथ गलत काम किया और लड़की को बेहोश अवस्था में छोड़कर भाग गए। एक राहगीर ने लड़की को देखा और लोगों को सूचना दी। फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने दिए थे कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था, 'धींग में एक नाबालिग के साथ हुई भयावह घटना मानवता के खिलाफ अपराध है और इसने हम सबकी अंतरात्मा को झकझोर दिया है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे और अपराधियों को न्याय के दायरे में लाएंगे। मैंने असम पुलिस के पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर जाकर ऐसे राक्षसों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। अपराधियों को कानून छोड़ेगा नहीं।'

घटना के खिलाफ हुए थे प्रदर्शन

घटना के विरोध में असम में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए थे। स्थानीय लोग अभी भी इस घटना को लेकर इलाके में प्रदर्शन कर रहे हैं। विभिन्न संगठनों और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। लोगों ने पुलिस को 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग भी की थी। बताया जा रहा है कि एक आरोपी की मौत के बाद 2 आरोपी अभी भी फरार हैं।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story