Begin typing your search above and press return to search.

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल
X
By Ragib Asim

Ashok Chavan Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चव्हाण ने अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चह्वाण का फोन संपर्क से बाहर है। चर्चा है कि वह 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चव्हाण 3ः00 बजे आधिकारिक जानकारी देंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ पार्टी दफ्तर पहुंचे हैं। फडणवीस का कहना है कि महाविकास आघाड़ी (MVA) के कई बड़े नेता उनके संपर्क में हैं। उन्होंने मीडिया से कहा, "देखो आगे क्या-क्या होता है, अभी कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।" उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले दिल्ली रवाना हो गए। बता दें, मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी के बाद चव्हाण कांग्रेस के तीसरे बड़े नेता हैं, जिन्होंने पार्टी छोड़ी है।

चव्हाण कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। दिसंबर, 2008 में जब मुंबई में आतंकी हमला हुआ था, उस समय विलासराव देशमुख को मुख्यमंत्री पद से हटाकर चव्हाण को मुख्यमंत्री बनाया गया था। चव्हाण ने 2010 तक मुख्यमंत्री पद संभाला था। इसके अलावा वह महाराष्ट्र के संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग और माइंस विभाग की जिम्मेदारियां भी संभाल चुके हैं। चव्हाण के पिता शंकर राव चह्वाण भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।



Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story