npg
नेशनल

असीम मुनीर PAK आर्मी चीफ: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड बना पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ, रिश्ते सुधरने की गुंजाइश कम

असीम मुनीर PAK आर्मी चीफ: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड बना पाकिस्तान का नया आर्मी चीफ, रिश्ते सुधरने की गुंजाइश कम
X

NPG ब्यूरो। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ की नियुक्ति की गई है। पीएम शहबाज शरीफ ने लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर को नया आर्मी चीफ नियुक्त किया है। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को चेयरमैन ऑफ जॉइंट चीफ्स नियुक्त किया है। मुनीर 29 नवंबर को रिटायर हो रहे जनरल कमर जावेद बाजवा की जगह लेंगे। मुनीर को पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है। भारत पाक संबंधों के विशेषज्ञों की मानें तो मुनीर भारत विरोधी है। ऐसे में दोनों देशों के रिश्ते सुधरने की गुंजाइश कम है।

14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले की साजिश असीम मुनीर ने की थी। मुनीर ने ही पूर्व पीएम इमरान खान को भ्रष्टाचार की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसे हटाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असीम 2018-2019 में 8 महीनों के लिए आईएसआई चीफ भी रह चुके हैं। इमरान खान ने अपने करीबी फैज हमीद को आईएसआई चीफ बनाकर मुनीर को गुजरांवाला कॉर्प्स कमांडर के तौर पर ट्रांसफर किया था।

Next Story