Begin typing your search above and press return to search.

Aryan to Anaya: लड़का से लड़की बना क्रिकेटर का बेटा, आर्यन से बना अनाया, वीडियो देख हैरान हुए लोग!

Aryan to Anaya: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अपना जेंडर बदल लिया है। अब वह आर्यन से अनाया बांगर बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

Aryan to Anaya: लड़का से लड़की बना क्रिकेटर का बेटा, आर्यन से बना अनाया, वीडियो देख हैरान हुए लोग!
X
By Ragib Asim

Aryan to Anaya: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और बैटिंग कोच संजय बांगर के बेटे आर्यन बांगर ने अब अपना जेंडर बदलकर अनाया बांगर बनने की घोषणा की है। आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बताया। इस वीडियो में उन्होंने अपने अनुभव और संघर्ष को साझा किया, जिसने उनके फैंस और क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया। आर्यन अब अनाया बन चुके हैं और अपनी नई पहचान के साथ बेहद खुश हैं।

आर्यन की नई पहचान अनाया

आर्यन बांगर अपने पिता की तरह एक क्रिकेटर हैं और उन्होंने कई क्रिकेट क्लबों, जैसे मुंबई के इस्लाम जिमखाना और इंग्लैंड के हिंकले क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने करियर के लिए बहुत मेहनत की है, लेकिन अब उनकी प्राथमिकता अपने जीवन के दूसरे पहलुओं को समझने और उनकी पहचान को खोजने पर है। अनाया बनने के बाद वह इंग्लैंड में मैनचेस्टर में रहती हैं और क्रिकेट में भी सक्रिय हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किया अनुभव

आर्यन अब अनाया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने क्रिकेट में अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत कुछ त्याग किया, लेकिन अपनी असली पहचान को पाना उनके लिए जीवन की सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने बताया कि हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से गुजरने के बाद अब उन्हें अपनी असली पहचान मिली है और वह खुश हैं। अनाया ने अपनी नई तस्वीरों में बिंदी के साथ पारंपरिक कपड़ों में और जिम में वर्कआउट करते हुए अपने अलग-अलग रूप साझा किए हैं।

क्रिकेट में जारी है सफर

अनाया के इंस्टाग्राम पर देखा जा सकता है कि वे इंग्लैंड में एक क्लब के लिए क्रिकेट खेलती हैं और उन्होंने 145 रन का स्कोर भी बनाया है। उनकी जर्नी और नई पहचान का ये साहसिक कदम उनके फैंस के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story