Begin typing your search above and press return to search.

Arvind kejriwal: सरेंडर करने से पहले सीएम केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोगों से की ये भावुक अपील, जानें क्या कहा

Arvind kejriwal: शराब नीति मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को सरेंडर करेंगे। आज उन्होंने भावुक संदेश जारी कर दिल्ली की जनता से कई अपील की।

Arvind kejriwal: सरेंडर करने से पहले सीएम केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, लोगों से की ये भावुक अपील, जानें क्या कहा
X
By Ragib Asim

Arvind kejriwal: शराब नीति मामले में कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को सरेंडर करेंगे। आज उन्होंने भावुक संदेश जारी कर दिल्ली की जनता से कई अपील की। उन्होंने कहा कि वे चाहे जेल के अंदर रहे या बाहर, लेकिन दिल्ली की जनता का काम नहीं रुकने देंगे। बता दें कि केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि 2 जून को खत्म हो रही है।

केजरीवाल ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार करने के लिए 21 दिन की मोहलत दी थी। कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं। परसों मुझे सरेंडर करना है, परसों मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा। मुझे नहीं पता ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं। देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इसका मुझे फख्र है।"

केजरीवाल ने कहा, "इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने की, झुकाने की और चुप करने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुए। जब मैं जेल में था तो इन्होंने मुझे कई तरह से प्रताड़ित किया। इन्होंने मेरी दवाइयां रोक दीं। मैं 20 साल से शुगर का मरीज हूं। पिछले 10 सालों से मुझे रोज इंसुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। इन्होंने कई दिन तक इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए। मेरा शुगर लेवल 300 तक पहुंच गया।"

केजरीवाल ने कहा, "हो सकता है कि इस बार वह मुझे और अधिक प्रताड़ित करेंगे, लेकिन मैं झुकुंगा नहीं। आप आपना खयाल रखना। आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा। मैं आपके बीच नहीं रहूंगा, लेकिन आपके सारे काम चलते रहेंगे। मैं चाहे जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा। मोहल्ला क्लीनिक, मुफ्त दवाईयां, मुफ्त बिजली, मुफ्त बस यात्रा सहित सारे काम चलते रहेंगे। लौट कर हर मां-बहन को हर महीने 1,000 रुपये देने की शुरूआत करूंगा।"

केजरीवाल की अपील- मेरे माता-पिता का ध्यान रखना

केजरीवाल ने कहा, "मैंने हमेशा आपके परिवार का बेटा बनकर अपना फर्ज निभाया है। आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं। मेरे माता-पिता बहुत बुजुर्ग हैं, मेरी मां बहुत बीमार रहती हैं, मुझे जेल में उनकी बहुत चिंता रहती है।" उन्होंने कहा, "मेरे पीछे मेरे माता-पिता का ध्यान रखना, उनके लिए दुआ करना, भगवान से प्रार्थना करना, दुआ में बड़ी ताकत होती है। चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा।"

अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं केजरीवाल

केजरीवाल शराब नीति मामले में जेल में बंद थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की थी। इस पर कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए नियमित की जगह 21 दिनों के लिए अंतरिम जमानत दी थी। कोर्ट ने केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करने को कहा था। हालांकि, केजरीवाल ने जमानत अवधि बढ़ाए जाने को लेकर अपील दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story