Begin typing your search above and press return to search.

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से मिली जमानत

Arvind Kejriwal Gets Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है।

Arvind Kejriwal Bail: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को मिली राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट से मिली जमानत
X
By Ragib Asim

Arvind Kejriwal Gets Bail: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में कोर्ट से नियमित जमानत मिल गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी है। अब केजरीवाल जमानत की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार को जेल से बाहर आ सकते हैं।

2021 में लागू हुई थी नई शराब नीति

दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई शराब नीति लागू की थी। इस नीति के तहत दिल्ली में 32 जोन बनाए गए थे, जहां प्रत्येक जोन में अधिकतम 27 दुकानें खोली जानी थीं। कुल मिलाकर 849 दुकानों का प्रस्ताव था। नई शराब नीति में दिल्ली की सभी शराब की दुकानों को निजी कर दिया गया था। पहले, राजधानी में 60 प्रतिशत शराब की दुकानें सरकारी थीं और 40 प्रतिशत प्राइवेट थीं, लेकिन नई नीति के बाद 100 प्रतिशत दुकानों को प्राइवेट कर दिया गया। सरकार ने इस नीति के तहत दावा किया था कि इससे 3,500 करोड़ रुपये का लाभ होगा। हालांकि, बाद में यह नीति दिल्ली सरकार के लिए समस्या बन गई।

2022 में सामने आया था मामला

शराब नीति घोटाले का खुलासा 8 जुलाई 2022 को तत्कालीन मुख्य सचिव नरेश कुमार की रिपोर्ट के माध्यम से हुआ था। इस रिपोर्ट में नरेश कुमार ने मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को शराब नीति मामला दर्ज किया था। इसके बाद इसमें पैसों की हेराफेरी भी सामने आई, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के लिए ईडी ने भी मामला दर्ज किया।

यह देखना दिलचस्प होगा कि जमानत के बाद अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी इस मामले में आगे क्या कदम उठाती है। अदालत के फैसले के बाद राजनीति में क्या बदलाव आते हैं और आम आदमी पार्टी की आगामी रणनीति क्या होगी, यह भी महत्वपूर्ण होगा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story