Begin typing your search above and press return to search.

Arvind Kejriwal Arrest: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिया बड़ा झटका, 28 मार्च तक ED हिरासत में रहेंगे केजरीवाल

Arvind Kejriwal Arrested: शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

Arvind Kejriwal Arrest: कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को दिया बड़ा झटका, 28 मार्च तक ED हिरासत में रहेंगे केजरीवाल
X
By Ragib Asim

Arvind Kejriwal Arrested: शराब नीति मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने केजरीवाल को 28 मार्च तक यानी 7 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। ED ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा थी। सुनवाई के दौरान केजरीवाल का पक्ष वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने किया। ED की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू पेश हुए।

ED ने कोर्ट में केजरीवाल की गिरफ्तारी का आधार बताते हुए 28 पन्नों की दलीलें पेश की हैं। ED के वकील राजू ने कहा, "आरोपी (केजरीवाल) को गुरुवार रात 9:05 मिनट पर गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 24 घंटों के भीतर कोर्ट के सामने पेश किया गया है। हमने उनकी 10 दिनों की रिमांड की याचिका दी है। सभी प्रावधानों का पालन किया है। उनके परिवार को भी इसके बारे सूचित किया गया था।"

राजू ने कहा, "अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाले के सरगना हैं। वह सीधे तौर पर नीति के कार्यान्वयन और 'साउथ ग्रुप' को लाभ पहुंचाने में शामिल है। विजय नायर केजरीवाल के घर के बगल वाले घर में रह रहे थे। वह AAP के मीडिया प्रभारी थे।" उन्होंने आगे कहा, "नायर ने AAP और 'साउथ ग्रुप' के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाई। केजरीवाल ने 'साउथ ग्रुप' को फायदा पहुंचाने के बदले में उनसे रिश्वत की मांग की।"

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में AAP के कार्यकर्ता देशभर में प्रदर्शन कर रहे हैं। मुंबई में AAP के कार्यकर्ता केंद्र सरकार और ED के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं, जिनमें से कई को हिरासत में लिया गया है। जयपुर में भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे AAP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ है। दिल्ली में AAP नेता आतिशी और सौरभ भारद्वाज समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से वापस ले ली है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि रिमांड पर निचली कोर्ट में सुनवाई होनी है, ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से याचिका वापस ली जा रही है। हालांकि, माना जा रहा है कि शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुई के कविता की याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने अपनी याचिका वापस ली है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story