Begin typing your search above and press return to search.

Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से इस वजह से भारत लौटी है अंजू, बताया अब क्या करने जा रही है

Anju Nasrullah Love Story: राजस्‍थान के अलवर की निवास अंजू उर्फ फातिमा के बुधवार को पाकिस्तान से भारत लौटने पर पंजाब पुलिस इंटेलीजेंसी और आईबी ने उससे पूछताछ की है.

Anju Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से इस वजह से भारत लौटी है अंजू, बताया अब क्या करने जा रही है
X
By Ragib Asim

Anju Nasrullah Love Story: राजस्‍थान के अलवर की निवास अंजू उर्फ फातिमा के बुधवार को पाकिस्तान से भारत लौटने पर पंजाब पुलिस इंटेलीजेंसी और आईबी ने उससे पूछताछ की है. आपको बता दें कि अंजू जुलाई में पाकिस्तान गई थीं. उन्होंने अपने फेसबुक पर बने दोस्त नसरुल्‍ला से निकाह किया था. इसे लेकर उसने इस्‍लाम धर्म को कबूल किया. उसने अपना नाम फातिमा रख लिया था. अंजू का कहना है कि उसने ईसाई धर्म से इस्लाम में अपना धर्म परिवर्तन किया है.

उसने पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से निकाह कर लिया है. हालांकि इसे लेकर उसने कोई सबूत पेश नहीं किया है. अंजू ने अफसरों को बताया कि उनका पाकिस्‍तानी पति नसरुल्ला एक दवा कारोबारी है. वह उससे 2018 में फेसबुक की मदद से संपर्क में आई थी. इसके बाद दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने शादी का निर्णय कर लिया था.

अंजू का कहना है कि उनकी शादी को लेकर मीडिया में खूब हल्ला हुआ है. लोगों ने खूब इस पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने इस दौरान पाकिस्तानी रक्षा कर्मियों के साथ किसी तरह के संबंध से इनकार किया है. अंजू का कहना है कि वह अपने भारतीय पति अरविंद से तलाक लेंगी और अपने बच्‍चों को पाकिस्तान ले जाने के लिए आई हैं. वे जांच और कस्टम क्लीयरेंस के बाद अमृतसर हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गईं. यहां पर से दिल्ली के लिए जाएंगीं.

अंजू ने कहा कि वह अपने बच्चों की वजह से भारत लौटी हैं. मीडिया के सवालों से बचते हुए उन्होंने कहा कि वह यहां पर आकर खुश है. इसके अलावा वह कोई बात नहीं करना चाहती हैं. बीते दिनों अंजू मीडिया में सुर्खियां बन गई थीं. वह अपने पति और 2 बच्‍चों को छोड़ पाकिस्तान पहुंच गई थीं. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के नसरुल्‍ला से निकाह कर लिया. इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे.

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story