Begin typing your search above and press return to search.

Anju Nasrullah Love Story: अंजू बनीं फातिमा, पाकिस्तान में नसरुल्लाह से किया निकाह, पिता बोले- वह हमारे लिए मर गई

Anju Nasrullah Love Story: भारत की महिला अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला (Nasrullah) से निकाह कर लिया है। इस पर उनके पिता का कहना है कि वह हमारे लिए मर चुकी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

Anju Nasrullah Love Story: अंजू बनीं फातिमा, पाकिस्तान में नसरुल्लाह से किया निकाह, पिता बोले- वह हमारे लिए मर गई
X
By Ragib Asim

Anju Nasrullah Love Story: भारत की महिला अंजू ने इस्लाम धर्म कबूल कर अपने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्ला (Nasrullah) से निकाह कर लिया है। इस पर उनके पिता का कहना है कि वह हमारे लिए मर चुकी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू से फातिमा बनीं महिला के पिता का कहना है कि वह ऐसी औरत से कैसे रिश्ता रख सकते हैं। जिसने न केवल अपने पति को बल्कि अपने बच्चों को भी छोड़ दिया है?। हालांकि जब उनसे पूछा गया गया है कि क्या वीजा खत्म होने के बाद अंजू भारत लौट आएंगी, तो उनके पिता ने कहा कि भले ही वह मर जाएं, इससे उन्हें अब कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि “वह अब हमारे लिए मर चुकी है। मेरे पास उसके बारे में कोई अपडेट नहीं है और वह कुछ भी कर सकती है क्योंकि हमारा उससे कोई लेना-देना नहीं है। मैंने पिछले एक साल से उससे बात नहीं की है।

इससे पहले अंजू के पिता ने दावा किया था कि वह "मानसिक रूप से परेशान और सनकी" है, लेकिन किसी भी मामले में शामिल नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका बिना किसी को बताए पाक जाने का फैसला गलत है।

खबरों की मानें तो पाकिस्तान के मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने दोनों के निकाह की पुष्टि कर दी है। अंजू ने इस्लाम धर्म कबूलने के बाद अपना नाम फातिमा रख लिया है। पुलिस का कहना है कि कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट से फातिमा को उसके नए ससुराल पहुंचा दिया गया है।

बच्चे और पति कर रहे थे इंतजार

बता दें कि 34 वर्षीय भारतीय महिला खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह के घर पर रह रही थी। भारत में उसका पति और दोनों बच्चे उसके लौटने का इंतजार कर रहे थे।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story