Begin typing your search above and press return to search.

Andhra Pradesh Election Results 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में TDP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

Andhra Pradesh Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे।

Andhra Pradesh Election Results 2024: आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में TDP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा
X
By Ragib Asim

Andhra Pradesh Election Results 2024: लोकसभा चुनाव के साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज घोषित किए जाएंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में TDP ने 175 में से 131 सीटों पर बढ़त बना ली है और सूबे में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, उसकी साथी पार्टियों जनसेना को 19 और बीजेपी को 7 सीटों पर बढ़त हासिल है। सत्तारुढ़ YSRCP मात्र 18 सीटों पर बढ़त बना पाई है।

ओडिशा में 77 सीटों पर आगे बीजेपी

वहीं, ओडिशा की 147 विधानसभा सीटों में रुझानों में बीजेपी सबसे आगे चल रही है। बीजेपी 77 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। वहीं, बीजद 49 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा ओडिशा में कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य को 4 सीटों पर बढ़त हासिल है। बता दें कि आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 से पहले तेलगू देशम पार्टी फिर से NDA का हिस्सा बनी। इस गठबंधन में जननायक जनता पार्टी के पवन कल्याण भी शामिल हैं। वहीं, मुकाबले में इंडिया गठबंधन भी है, जिसमें कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम शामिल हैं, लेकिन ये रुझानों में कहीं नहीं हैं।

अभी तक के चुनावी इतिहास में आंध्र प्रदेश में हर पांच साल बाद सरकार बदलती रही है। बंटवारे के बाद आंध्र प्रदेश में तेलगूदेशम पार्टी की सरकार बनी और चंद्राबाबू नायडू मुख्यमंत्री बने, लेकिन 2019 में वाईएसआर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की। टीडीपी 23 सीटों पर सिमट गई। आंध्र प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 88 है और टीडीपी ने इस बार चुनाव में शुरुआती रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story