Begin typing your search above and press return to search.

अमेरिका में पुलिस अफसर की गाड़ी से हुई थी भारतीय छात्रा की मौत, अब परिवार को मिलेंगे 260 करोड़ रुपये

अमेरिका के सिएटल शहर ने 2023 में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी की टक्कर से मारी गई 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार के साथ 29 मिलियन डॉलर के समझौते पर सहमति जताई है.

अमेरिका में पुलिस अफसर की गाड़ी से हुई थी भारतीय छात्रा की मौत, अब परिवार को मिलेंगे 260 करोड़ रुपये
X
By Meenu Tiwari

अमेरिका में एक पुलिस अधिकारी की गाड़ी से भारतीय छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद पीड़ित परिवार को करीब 260 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जायेगा. मालूम हो की भारत की जाह्नवी कंडुला को पुलिस अधिकारी केविन डेव ने टक्कर मारी थी. वह ड्रग ओवरडोज कॉल पर जा रहे थे और उनकी गाड़ी की रफ्तार करीब 119 किमी/घंटा थी, जबकि उस इलाके में स्पीड लिमिट करीब 40 किमी/घंटा थी. रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी की इमरजेंसी लाइट्स चालू थीं और चौराहों पर सायरन भी बजाया गया था.


गौरतलब है की अमेरिका के सिएटल शहर ने 2023 में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी की टक्कर से मारी गई 23 वर्षीय भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला के परिवार के साथ 29 मिलियन डॉलर (करीब 262 करोड़ रुपये) के समझौते पर सहमति जताई है. यानी पीड़ित परिवार को करीब 260 करोड़ रुपये का मुआवजा मिलेगा. यह मामला उस समय सुर्खियों में आया था और अब इस पर कानूनी समझौता हो गया है.


पढ़ाई कर रही थीं जाह्नवी


जाह्नवी सिएटल स्थित नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के कैंपस में सूचना प्रणाली (इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स) में मास्टर डिग्री कर रही थीं. इस मामले ने तब और तूल पकड़ा जब एक अन्य पुलिस अधिकारी के बॉडी कैमरा की रिकॉर्डिंग सामने आई. उसमें अधिकारी हंसते हुए सुनाई दिए और उन्होंने कथित तौर पर कहा कि जाह्नवी की जिंदगी की 'सीमित कीमत' थी और शहर को 'बस एक चेक लिख देना चाहिए.' इस टिप्पणी के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ा और विरोध प्रदर्शन हुए. भारत के राजनयिकों ने भी जांच की मांग की.

संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई


रिकॉर्डिंग में सुनाई देने वाले अधिकारी डेनियल ऑडरेर, जो यूनियन लीडर भी थे, को बाद में नौकरी से निकाल दिया गया. उन्होंने शहर पर गलत तरीके से नौकरी से हटाने का मुकदमा दायर किया है. उनका कहना है कि उनकी टिप्पणी वकीलों की संभावित प्रतिक्रिया की आलोचना करने के लिए थी. गाड़ी चला रहे अधिकारी केविन डेव को भी पुलिस विभाग ने बर्खास्त कर दिया. उन्हें लापरवाही से गाड़ी चलाने का दोषी ठहराया गया और 5,000 डॉलर का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया.


Meenu Tiwari

मीनू तिवारी 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और प्रिंट व डिजिटल मीडिया में अनुभव रखती हैं। उन्होंने हरिभूमि, पत्रिका, पेज 9 सहित क्लिपर 28, लल्लूराम, न्यूज टर्मिनल, बोल छत्तीसगढ़ और माई के कोरा जैसे प्लेटफॉर्म्स पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। वर्तमान में वे एनपीजी न्यूज में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं।

Read MoreRead Less

Next Story