Begin typing your search above and press return to search.

Mukesh Ambani Ki Salary: मुकेश अंबानी ने लगातार 5 साल से नहीं ली कोई सैलरी, फिर भी कमाई ₹3,322 करोड़, जानिए कैसे!

Mukesh Ambani Ki Salary: भारत के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में लगातार पांचवें साल भी कोई वेतन, भत्ता या प्रोत्साहन राशि नहीं ली।

Mukesh Ambani Ki Salary: मुकेश अंबानी ने लगातार 5 साल से नहीं ली कोई सैलरी, फिर भी कमाई ₹3,322 करोड़, जानिए कैसे!
X
By Ragib Asim

Mukesh Ambani Ki Salary: भारत के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) में लगातार पांचवें साल भी कोई वेतन, भत्ता या प्रोत्साहन राशि नहीं ली। कोविड काल में शुरू किया गया यह निर्णय, आज भी बरकरार है। बावजूद इसके, अंबानी परिवार की FY25 में कुल आमदनी ₹3,322.7 करोड़ तक पहुंच गई है।

अंबानी की सैलरी: लगातार 5वीं बार ‘शून्य’

मुकेश अंबानी ने FY21 के बाद से कंपनी से वेतन नहीं लिया है, हालांकि वे अब भी रिलायंस के चेयरमैन और एमडी पद पर कार्यरत हैं। उनकी यह सादगी, कंपनी के प्रति निष्ठा और समाज के लिए समर्पण को दर्शाती है।

अक्टूबर 2023 में रिलायंस बोर्ड में शामिल हुए ईशा, अकाश और अनंत अंबानी को प्रत्येक को FY25 में ₹2.31 करोड़ का वेतन मिला। इसमें ₹6 लाख सीटिंग फीस और ₹2.25 करोड़ का कमीशन शामिल है। वहीं, अन्य कार्यकारी निदेशकों में:

  • निखिल और हितल मेसवानी: ₹25 करोड़ (प्रत्येक)
  • पी.एम.एस. प्रसाद: ₹19.96 करोड़
  • नीता अंबानी, जिन्होंने अगस्त 2023 में बोर्ड से रिटायरमेंट लिया था, अब FY25 सैलरी सूची में शामिल नहीं हैं।

डिविडेंड से हुई ₹3,322 करोड़ की कमाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने FY24 के लिए ₹10 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। अंबानी परिवार के पास कंपनी के 332.27 करोड़ शेयर हैं। ऐसे में उन्हें ₹3,322.7 करोड़ का लाभांश प्राप्त हुआ। FY25 तक अंबानी और उनके बच्चों के पास कंपनी में कुल 6.44 लाख करोड़ रुपए मूल्य के शेयर हैं। इस वर्ष डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त 2025 तय की गई है।

अंबानी का शेयरहोल्डर्स को पत्र

7 अगस्त को शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में अंबानी ने रिलायंस को एक "न्यू-एज डीप-टेक एंटरप्राइज" की ओर अग्रसर बताया। उन्होंने लिखा- "रिलायंस अब सिर्फ एक कंपनी नहीं, बल्कि 1.45 अरब भारतीयों के लिए अवसर, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है।

उन्होंने आगे कहा कि कंपनी के 1,000 से अधिक वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल टेक्नोलॉजीज पर काम कर रहे हैं। अंबानी ने भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने के लक्ष्य के साथ कंपनी की दिशा को जोड़ा।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story