Begin typing your search above and press return to search.

Aligarh PNB Retired Manager Fraud : रिटायर्ड बैंक अफसर से 1.10 करोड़ का फ्रॉड,WhatsApp पर 30% रिटर्न के चक्कर में डूबी जीवन भर की कमाई

Aligarh PNB Retired Manager Fraud : पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व डिप्टी जनरल मैनेजर दिनेश शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं. ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर भारी मुनाफे का लालच दिया और धीरे-धीरे उनके खाते से 1.10 करोड़ रुपये पार कर लिए बैंक की बारीकियां समझने वाले अफसर को भी ठगों ने निवेश के झूठे जाल में ऐसा उलझाया कि उनकी रिटायरमेंट की पूरी जमा-पूंजी डूब गई.

Aligarh PNB Retired Manager Fraud : रिटायर्ड बैंक अफसर से 1.10 करोड़ का फ्रॉड,WhatsApp पर 30% रिटर्न के चक्कर में डूबी जीवन भर की कमाई
X

Aligarh PNB Retired Manager Fraud : रिटायर्ड बैंक अफसर से 1.10 करोड़ का फ्रॉड,WhatsApp पर 30% रिटर्न के चक्कर में डूबी जीवन भर की कमाई

By Uma Verma

Aligarh PNB Retired Manager Fraud : अलीगढ : पंजाब नेशनल बैंक से डिप्टी जनरल मैनेजर के पद से रिटायर हुए दिनेश शर्मा के साथ 1.10 करोड़ रुपये की बड़ी सायबर ठगी हो गई है. पूर्व बैंक कर्मचारी होने के बावजूद वे साइबर अपराधियों के झांसे में आ गए. पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि ठगों ने उन्हें निवेश के बदले मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया था इस पूरी घटना के बाद उन्होंने आम लोगों को डिजिटल सुरक्षा के लिए तीन जरूरी बातें भी बताईं हैं इस धोखाधड़ी की शुरुआत एक साधारण मैसेज से हुई थी जिसमें दावा किया गया कि पैसे लगाने पर 30 से40 परसेंट का रिटर्न मिलेगा. दिनेश ठगों की बातों में आकर निवेश करते चले गए और इसी चक्कर में खाते से धीरे-धीरे 1.10 करोड़ रुपये पार हो गए.

रिटायर बैंक अफसर दिनेश शर्मा पहले तो सतर्क थे, लेकिन ठगों ने उन्हें मोटे मुनाफे के जाल में ऐसा उलझाया कि वे धोखा खा गए ठगों ने पहले उन्हें मैसेज भेजकर 30 से 40 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया और फिर एक WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया इस ग्रुप में पहले से मौजूद कई लोग अपनी कमाई के फर्जी दावे और फोटो शेयर कर रहे थे जिसे देखकर दिनेश को उन पर भरोसा हो गया.

पहले कम पैसा डलवाकर भरोसा जीता

ठगों ने दिनेश को फंसाने के लिए पहले कम पैसे लगाने को कहा. उन पर दबाव बनाया गया कि वे पहले कम रकम लगाकर देखें दिनेश समझ नहीं पाए कि ये उनके खिलाफ एक साजिश है उन्होंने सबसे पहले 5000 रुपये ट्रांसफर किए. ठगों ने एक फर्जी ऐप पर उन्हें यह दिखाया कि उनके 5000 रुपये बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं.

रिटायरमेंट का सारा पैसा डूब गया

फर्जी ऐप पर मुनाफा बढ़ता देख दिनेश ठगों के बुने जाल में धंसते चले गए जैसे-जैसे उनका भरोसा बढ़ा, ठगों ने भी अपनी डिमांड बढ़ा दी मोटा मुनाफा कमाने के लालच में दिनेश ने अपनी जिंदगी भर की 1.10 करोड़ रुपये की पूरी जमा-पूंजी दांव पर लगा दी. ठगों ने उनसे 3 करोड़ रुपये और मांगे इतनी बड़ी रकम की मांग सुनकर दिनेश को शक हुआ और उन्होंने फौरन अपने परिवार को पूरी बात बताई.

साइबर एक्सपर्ट्स को बताई पूरी कहानी

जब दिनेश ने घर वालों को सारी बात बताई तब जाकर उन्हें समझ आया कि वे बहुत बड़े डिजिटल धोखे का शिकार हो चुके हैं. उन्होंने माना कि यह पहली बार था जब उन्होंने अपनी इस मुश्किल के बारे में परिवार से बात की. इसके बाद उन्होंने बिना देर किए साइबर सेल में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनेश ने अपनी आपबीती सुनाई और लोगों को समझाया कि वे किन गलतियों से बचकर खुद को इस तरह की लूट से सुरक्षित रख सकते हैं.

बचने के लिए बताएं तीन तरीके

दिनेश ने लोगों को समझाते हुए तीन बातें कहीं पहली बात तो ये कि पैसे के लेनदेन या निवेश से जुड़ी कोई भी बात हो उसे अपने परिवार से कभी न छिपाएं दूसरी बात रातों-रात पैसा डबल करने या भारी मुनाफे वाले ऑफर्स के चक्कर में बिल्कुल न पड़ें और सबसे जरूरी बात ये कि अगर आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो भी जाए तो घबराने के बजाय तुरंत साइबर पुलिस को फोन करें और अपनी रिपोर्ट दर्ज कराएं.

Uma Verma

Uma Verma is a postgraduate media professional holding MA, PGDCA, and MSc IT degrees from PTRSU. She has gained newsroom experience with prominent media organizations including Dabang Duniya Press, Channel India, Jandhara, and Asian News. Currently she is working with NPG News as acontent writer.

Read MoreRead Less

Next Story