Begin typing your search above and press return to search.

Akshara Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के हॉट भोजपुरी गाना ने मचाया धमाल, 'अदा कातिलाना' गाना हुआ वायरल

Akshara Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती, आवाज और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं।

Akshara Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह के हॉट भोजपुरी गाना ने मचाया धमाल, अदा कातिलाना गाना हुआ वायरल
X
By Ragib Asim

Akshara Singh Bhojpuri Gaana: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह अपनी खूबसूरती, आवाज और बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। अक्षरा ने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी गाने दिए हैं और अब उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है। हाल ही में अक्षरा का नया गाना 'अदा कातिलाना' रिलीज हुआ है, जिसने रिलीज होते ही धूम मचा दी है।

'अदा कातिलाना' गाने का शानदार कोरियोग्राफी

अक्षरा सिंह के इस नए गाने 'अदा कातिलाना' को मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर मुदस्सर खान ने कोरियोग्राफ किया है। मुदस्सर खान बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स को कोरियोग्राफ कर चुके हैं। इस गाने में अक्षरा की अदाएं बेहद दिलकश हैं। पीले रंग की ड्रेस में अक्षरा की खूबसूरती और भी निखरकर सामने आ रही है। अक्षरा सिंह का यह गाना टी-सीरीज हमार भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है और देखते ही देखते वायरल हो गया है।


अक्षरा सिंह की खास बातें

अपने गाने 'अदा कातिलाना' के बारे में अक्षरा सिंह ने कहा, "यह गाना लोगों को झूमने पर मजबूर कर देगा। इसमें न तो अश्लीलता है और न ही फूहड़पन। यह एक फुल एंटरटेनिंग सॉन्ग है। उम्मीद है दर्शकों को मेरा यह गाना पसंद आएगा।"

गाने के निर्माता और टीम

  • गीतकार: आजाद सिंह
  • संगीतकार: विशाल सिंह
  • निर्देशक और कोरियोग्राफर: मुदस्सर खान

अक्षरा सिंह के इस नए गाने ने उनके फैंस के बीच नई उत्सुकता और खुशी की लहर दौड़ा दी है। 'अदा कातिलाना' अपने जबरदस्त डांस मूव्स और अक्षरा की अदाओं के कारण भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story