Begin typing your search above and press return to search.

Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 170 की मौत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कंट्रोल रूम एक्टिव

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एक भीषण विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 दोपहर 1:38 बजे जैसे ही बोइंग 787-8 विमान ने टेकऑफ किया, वह अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Ahmedabad Plane Crash: लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश, 133 की मौत, सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, कंट्रोल रूम एक्टिव
X
By Ragib Asim

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद एक भीषण विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 दोपहर 1:38 बजे जैसे ही बोइंग 787-8 विमान ने टेकऑफ किया, वह अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस प्लेन में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 10 क्रू मेंबर्स भी शामिल थे।

घटनास्थल से अब तक 170 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ चुकी है, जबकि दर्जनों लोग घायल अवस्था में अस्पतालों में भर्ती हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है और सेना, एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है।

विमान में थे कई देशों के नागरिक

एयर इंडिया की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, विमान में:

  • 169 भारतीय नागरिक
  • 53 ब्रिटिश नागरिक
  • 7 पुर्तगाली नागरिक
  • 1 कनाडाई नागरिक

सवार थे। हादसे में कितने विदेशी यात्रियों की जान गई है, इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

एयर इंडिया ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

एयर इंडिया ने इस दुर्घटना से संबंधित जानकारी के लिए एक पैसेंजर हॉटलाइन नंबर जारी किया है:

  • 1800 5691 444

इसके साथ ही एयरलाइंस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि वो जांच एजेंसियों को हर संभव सहयोग दे रही है और यात्रियों के परिवारों के संपर्क में है। अपडेट्स के लिए एयर इंडिया ने अपने एक्स हैंडल https://x.com/airindia और वेबसाइट http://airindia.com को रेफर करने को कहा है।

सरकार और पुलिस ने भी कंट्रोल रूम किया एक्टिवेट

हादसे के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक ऑपरेशनल कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया है। यात्रियों की जानकारी के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं:

  • 011-24610843
  • 9650391859

इसके अलावा, अहमदाबाद पुलिस ने भी नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर चालू किया है:

  • 079-25620359

जांच के आदेश, पीएमओ और सीएम ऑफिस लगातार संपर्क में

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस दुर्घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हादसे की जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की एक टीम जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाली है।

परिवारों में मातम, एयरपोर्ट पर पसरा सन्नाटा

जैसे ही हादसे की खबर सामने आई, अहमदाबाद एयरपोर्ट और अन्य प्रमुख शहरों के टर्मिनलों पर परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोते-बिलखते परिवार अपनों की सलामती की दुआ मांगते दिखे। अस्पतालों में भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पहचान की प्रक्रिया जारी है।

Ragib Asim

Ragib Asim is a seasoned News Editor at NPG News with 15+ years of excellence in print, TV, and digital journalism. A specialist in Bureaucracy, Politics, and Governance, he bridges the gap between traditional reporting and modern SEO strategy (8+ years of expertise). An alumnus of Jamia Millia Islamia and Delhi University, Ragib is known for his deep analytical coverage of Chhattisgarh’s MP administrative landscape and policy shifts. Contact: [email protected]

Read MoreRead Less

Next Story